पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम
post office scheme: पोस्ट ऑफिस की तरफ से आए दिन तमाम तरह से सरकारी योजनाएं आती रहती हैं, जो आपको एक टाइम के बाद लोगों को अच्छा मुनाफा देती है. साथ ही इन स्कीम्स में निवेश सुरक्षित भी माना जाता है और टैक्स का भी लाभ मिलता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ये योजनाएं चलाई जाती है. पोस्ट ऑफिस के तहत आज हम आपको एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे जो टैक्स छूट बेनिफिट भी प्रोवाइड कराती है और ब्याज के जरिए लाखों रुपये की कमाई भी करा सकती है.
इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम है, इस पांच साल की स्कीम में पैसे सुरक्षित रहने के साथ-साथ रिटर्न भी तगड़ा मिलता है. अक्सर लोग ऐसी जगह निवेश करने की तलाश करते हैं जहां उसकी रकम सुरक्षित हो साथ ही उस पर शानदार रिटर्न भी मिल सके. मामले में अब पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्माल सेविंग स्कीम्स खासी लोकरप्रिय है. पॉस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की बात करें तो इसमें ब्याज के साथ ही शानदार बेनेफिट्स मिलते हैं. इस स्कीम में निवेश पर मिलने वाला ब्याज 7.5% है.
इस 5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिलने वाले ब्याज दर को 7% से बढ़ाकर 7.5% कर दिया गया है. इस बचत योजनाओं के साथ ये पोस्ट ऑफिस स्कीम सबसे अच्छी बचत योजनाओं में शुमार है क्योंकि इस योजना में गारंटीड इनकम होता है. साथ ही टैक्स का भी फायदा मिलता है. इस स्कीम के तहत आप अलग-अलग टेन्योर के लिए इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.
इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा किए जा सकते हैं. एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी का ब्याज, 2 या 3 साल के लिए पैसे निवेश करने पर 7% की दर और 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश पर 7.5% की दर से ब्याज मिलता है. ये स्कीम पांच साल में निवेशकों का पैसा डबल करती है.
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर किसी निवेशक ने पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश किया है और उसे 7.5% के हिसाब से ब्याज मिलता है तो फिर इस अवधि में उसे डिपॉजिट पर 2,24,974 रुपये का इन्टरेस्ट मिलेगा. वहीं कुल मैच्योरिटी पर राशि बढ़कर 7,24,974 रुपये हो जाएगी. इसका मतलब है कि आपको ब्याज पर लाखों रुपये का बेनिफिट होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…