आस्था

सावन के पहले सोमवार पर भूल से भी ना करें ऐसी 5 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!

Sawan Somwar 2024 Donts: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन का महीना बेहद खास है. दरअसल 72 साल बाद सावन में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे. सावन का आरंभ और समापन भी सोमवार को होगा. ऐसे में इस बार सावन का सोमवार भी अत्यंत खास माना जा रहा है. सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को पड़ेगा. ऐसे में अगर आप भी सोमवार का व्रत रखते हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यतानुसार, इस दिन की गई गलतियों से पूजा-पाठ का संपूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होता. सावन मास के पहले सोमवार पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, जानिए.

सावन-सोमवार पर ना करें ये 5 काम

भगवान शिव के अधिकांश भक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं. ऐसे में अगर आप भी यह व्रत रखने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में फलाहार में नमक का इस्तेमाल करने से बचें. हालांकि, खराब सेहत की वजह से सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सोमवार व्रत के दौरान व्रती को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यतानुसार, सावन में शिवजी को कच्चा दूध अर्पित किया जाता है. इसलिए व्रत के दौरान दूध का सेवन करने से परहेज किया जाता है.

सावन सोमवार का व्रत रखने वालों को तामसिक पदार्थ जैसे- लहसुन-प्याज, नॉनवेज, शराब, बैंगन इत्यादि का सेवन करने से परहेज करना चाहिए. इन तामसिक पदार्थों के सेवन से व्रत भंग का दोष लगता है.

सावन के पहले सोमवार पर शिवजी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल ना करें. इसके साथ ही शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित ना करें. इतना ही नहीं, इस दिन शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी और नारियल का पानी भी अर्पित नहीं करना चाहिए.

सावन सोमवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनकर शिवजी की पूजा करने से परहेज करना चाहिए. सनातन धर्म की परंपरा में काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है.

सावन-सोमवार कब-कब है?

इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ने वाले हैं. सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है. सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई को है. इसके अलावा तीसरा सोमवार 5 अगस्त को है. वहीं, चौथा सोमवार व्रत 12 जुलाई को रखा जाएगा. सावन का पांचवां और आखिरी सोमवार 19 जुलाई को पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में रोज मंदिर ना जा पाएं तो घर पर ऐसे करें शिवजी की पूजा, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

2 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

4 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

4 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

54 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

58 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

58 minutes ago