आस्था

Shani Gochar 2023: 17 जनवरी को शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा करियर और कारोबार में लाभ

Shani Gochar 2023: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है. वहीं 17 जनवरी 2023 को शनिदेव अपनी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. शनि का यह राशि परिवर्तन बेहद ही खास है, क्योंकि शनि 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में जा रहे हैं. ज्येतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि चक्र पूरा करने में शनिदेव को 30 वर्ष का लंबा समय लग जाता है. इस दौरान कई राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस गोचर से लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि वालों को मिलेगी इससे राहत

इस राशि वाले लोगों के लिए शनि का राशि परिवर्तन अनकूल साबित हो सकता है. शनि के राशि परिवर्तन करते ही इस राशि वाले लोगों को इसकी ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. साथ ही इस दौरान इनको किस्मत का साथ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में भी इन लोगों को सफलता मिलेगी. इसके अलावा इस राशि वालों का धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है. घर में किसी सदस्य की सेहत खराब होने पर उसमें सुधार आएगा. शनि का यह गोचर आपके परिवार के लिए भी भाग्यशाली रहेगा.

कन्या राशि वालों को इन मामलों में मिलेगी सफलता

शनिदेव कन्या राशि वालों को गोचर के दौरान बेहतरीन सफलता दिलाएंगे. काफी दिनों से अटके कार्य संपन्न होंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी. पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का हल होगा. व्यापार के सिलसिले में यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा. अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है. इस गोचर के दौरान किसी भी तरह के कर्ज के लेन देन से बचें.

इसे भी पढ़ें: Haridwar: हरिद्वार के इस अनोखे मंदिर में पूरी होती है विवाह की मन्नत, माता पार्वती ने देव ऋषि‍ नारद की सलाह पर किया था यह काम

तुला राशि वालों को मिलेगा पारिवारिक सुख

गोचर के दौरान शनिदेव आपको मनमुताबिक सफलता दिलाएंगे. हालांकि, आपको इस दौरान छल कपट और प्रपंचों से दूर रहना होगा. नहीं तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. संतान से सुख की प्राप्ति होगी. गोचर के दौरान प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी.

अविवाहितों के इस दौरान विवाह के योग भी बन सकते हैं. शनि की वजह से उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढेगा. वहीं सरकारी कर्यों में लाभ मिलने की उम्मीद है. इस राशि वालों के नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग हैं. शनि देव की पूजा से इस दौरान लाभ मिलेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

5 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago