मनोरंजन

Raveena Tandon: रवीना टंडन को हुआ पति पर शक तो किया ऐसा काम, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

Raveena Tandon:  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इन दिनों रवीना अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूब वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं. तस्वीरों के साथ-साथ रवीना फैंस संग कुछ फनी वीडियोज भी साझा करती हैं. हाल ही में, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद फनी रील शेयर किया, जिसे देख फैंस हंसते हुए लोटपोट हो गए. रवीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो किया पोस्ट

रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जो बहुत ही मजेदार है. इस वीडियो में रवीना मजेदार एक्टिंग कर रही हैं और इसमें सुनाई देने वाला वॉयस ओवर भी बहुत कमाल का और फनी है. यह रील उन्होंने शक्की बीवी पर बनाई है जो अपने पति पर खूब शक करती है. रवीना के इस वीडियो पर फैन्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं.

दरअसल रवीना ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘यह देख लो’ और ‘रंजना नाम है मेरा’ का सीक्वेल है. इस तरह पति को सावधान करने की सीरीज का अंत होता है या शायद नहीं भी होता है.’ इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने इशारा कर दिया है कि वह इस तरह के वीडियो और बनाती रहेंगी और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहेंगी.

ये भी पढ़ें-राखी सावंत के ‘पति’ आदिल दुर्रानी ने शादी की तस्वीरें शेयर कर बताई सच्चाई, बोले- शादीशुदा होने से नहीं किया इंकार

रवीना टंडन के इस वीडियो पर फैंस कर रहे मजेदार कमेंट्स

बता दें कि रवीना टंडन के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘आपके जैसी क्यूट वाइफ मिले तो कोई पागल ही होगा जो भागेगा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या फिल्म स्टार भी शक करते हैं.’  वहीं एक  और यूजर ने लिखा, ‘मैडम ये किस लाइन में आ गईं आप.’ वहीं कुछ लोगों ने उनकी उम्र पर तंज कसते हुए कहा, ‘आपकी उम्र आपके चेहरे पर साफ दिखाई देती है. आप बहुत ही बूढ़ी दिखाई दे रही हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago