होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Virat Kohli shouts 'Mahi Shot'
Virat Kohli-MS Dhoni Helicopter Shot: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली के तूफान के बीच तिरुवनंतपुरम में एक हेलीकॉप्टर उतरा. ये शॉट उस समय आया जब विराट का बल्ला श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहा था. 166 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली ने एमएस धोनी (MS Dhoni) की सटाइल में एक हेलीकॉप्टर शॉट जड़ा. दरअसल रविवार को रन मशीन ने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए अपना 46वां वनडे शतक जमाया, जो इस फॉर्मेट में पिछले चार मैचों में उनका तीसरा शतक है.
कोहली ने दिलाई माही की याद, लगाया हेलिकॉप्टर शॉट
विराट कोहली के इस हेलिकॉप्टर शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कोहली ने यह शॉट अपनी पारी के दौरान 44वें ओवर की तीसरी बॉल पर लगाया. ओवर कुसन रजिथा कर रहे थे. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कमेंटेटर्स भी कह रहे हैं कि कोहली ने माही शॉट खेला है.
श्रीलंकाई गेंदबाजों पर बरसे कोहली
बता दें, शतक के बाद कोहली के अगले 66 रन महज 25 गेंदों में बनाए. क्योंकि उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जोरदार आक्रमण करते हुए भारतीय पारी को मजबूत अंत दिया. कोहली ने वनडे में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर हासिल किया क्योंकि वह केवल 110 गेंदों पर 166 रन बनाकर नाबाद रहे.
श्रीलंका के खिलाफ विराट ‘तूफान’
करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं. और अब वो दिन दूर नहीं है जब वो सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड तोड़े. आपको बता दें, कोहली का ये 74वां इंटरनेशनल शतक है. श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के जमाए.
तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट कोहली ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (20 वनडे शतक) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि कोहली ने भारतीय सरजमीं पर 21वां शतक ठोका और उन्होंने घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.
भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 390 रन का लक्ष्य रखा. भारतीय पारी के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 166 रन की पारी खेली. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में श्रीलंकाई टीम बुरी तरह फ्लॉप रही. आलम ये था की आधी श्रीलंकाई टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई. इस मुकाबले में एक बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी बनाया. बता दें 391 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 73 रनों पर सिमट गई.
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…