आस्था

2025 में इन राशियों पर रहेगी ‘शनि देव’ की विशेष कृपा दृष्टि, अकूत धन-दौलत से होंगे मालामाल!

Shani Gochar 2025 Lucky 3 Zodiac: सभी ग्रहों में शनि देव सबसे धीमी चाल चलते हैं. यही वजह है कि इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जानें में 30 वर्षों का लंबा समय लगता है. शनि देव किसी एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं. जिसे ज्योतिष शास्त्र में ढैय्या कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं और अगले साल यानी 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे.

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव 29 मार्च 2025 को देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे. नए साल में शनि का गुरु की राशि में प्रवेश करना मेष समेत कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. गोचर की अवधि में शनि देव कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे, जिससे उन राशियों से जुड़े जातक के जीवन में खास परिवर्तन होगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में शनि का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा.

मेष राशि

ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2025 में शनि का गोचर मेष राशि से जुड़े जातक के लिए शुभ है. शनि-गोचर की अवधि में लाभ का भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. साल 2025 में इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी. इस राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती शुभ साबित होगी. इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस में अचानक सकारात्मक बदलाव होगा. बड़ी-बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. वहीं, नौकरीपेशा जातकों के लिए भी शनि का यह गोचर शुभ है. शनि देव की कृपा के शुभ परिणामस्वरूप प्रमोशन मिलेगा. इसके अलावा सैलरी में वृद्धि का भी योग बनेगा. कुल मिलाकर साल 2025 में शनि देव मेष राशि पर अपनी विशेष कृपा दृष्टि रखेंगे.

वृषभ राशि

अगले साल होने वाला शनि का गोचर वृषभ राशि के लिए बहुत शुभ और कल्याणकारी माना जा रहा है. साल 2025 में शनि का गोचर इस राशि के लिए वरदान साबित हो सकता है. शनि देव की कृपा से हर प्रकार के अटके हुए काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. शनि-गोचर की अवधि में अमूमन हर इच्छा की पूर्ति होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. अचानक धन लाभ के कई योग बनेंगे. नए साल में अधूर काम पूरे होंगे. कारोबार में जबरदस्त उन्नति देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कई बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा. जीवन में हर प्रकार के सुख-सुविधाओं पूर्ति होगी. धन की स्थिति अच्छी होगी.

मिथुन राशि

साल 2025 में होने वाला शनि का गोचर मिथुन राशि के लिए बहुत लाभकारी रहेगा. शनि देव इस राशि के कर्म भाव में प्रवेश करेंगे. ऐसे में शनि-गोचर की अवधि में मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई उप्लब्धियां हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा नौकरी में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं. शनि देव की कृपा से मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा खासा धन लाभ होगा. कारोबार में आर्थिक उन्नति के कई प्रबल योग बनेंगे. साथ ही उसमें विस्तार होगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago