आस्था

शनि की उल्टी चाल इन 3 राशि वालों को कर सकती है परेशान, 15 नवंबर से रहे सावधान!

Shani Margi 2024: ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह कहा गया है. शनि ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जो किसी भी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहता है और उसके बाद दूसरी राशि की ओर रुख करता है. जिस राशि में शनि देव ढाई साल तक रहते हैं उस राशि के जातक को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब कभी भी शनि की चाल बदलती है तो उसका देश-विदेश समेत सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 15 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. शनि के मार्गी होने से किन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जानिए.

कर्क राशि

शनि का कुंभ राशि में मार्गी होना कर्क राशि के जातक के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. शनि मार्गी के दौरान मानसिक सेहत प्रभावित रह सकता है. व्यक्तिगत जीवन में भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अनावश्यक खर्च की वजह से परेशान रह सकते हैं. ऐसे में इस दौरान फिजूलखर्ची से बचकर रहना होगा. किसी से भी अनावश्यक बहस करना महंगा पड़ सकता है. घर में शांति रखने का प्रयास करें.

मीन राशि

इस राशि के लिए शनि का मार्गी होना घातक हो सकता है. मीन राशि के जातक पर शनि मार्गी का बुरा असर होगा. शनि मार्गी की अवधि में मन परेशान रहेगा. इस राशि के जातक हर समय गहन चिंतन और सोच-विचार में पड़े रहेंगे. इस दौरान किसी भी चीज में आसानी से सफलता नहीं मिलेगी. पारिवारिक जीवन पर ध्यान देना होगा. अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं.

मकर राशि

शनि का मार्गी होना मकर राशि के जातक के लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित होगा. शनि मार्गी के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ सकता है. इस दौरान रिश्तों को बचाने का प्रयास करना होगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago