Categories: दुनिया

Kamala Harris के इंटरव्यू से छेड़छाड़ करने के आरोप में Donald Trump ने CBS TV Network पर किया केस

अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव (America Presidential Election) के लिए वोटिंग होनी है. इसी बीच रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सीबीएस टीवी नेटवर्क (CBS TV Network) पर मुकदमा दायर कर 10 अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है. उनका आरोप है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साक्षात्कार का “भ्रामक” संपादन चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया.

कमजोरी को छिपाने के लिए बदलाव किए

ट्रंप की ओर से टेक्सास (Texas) की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया. आरोप लगाया गया है कि सीबीएस ने “2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने के लिए चैनल पर दिखाए गए समाचार में बदलाव किए. इसके परिणाम में डोनाल्ड ट्रंप जीतते दिख रहे थे.” ट्रंप की लीगल टीम के मुताबिक, “कमला हैरिस (Kamala Harris) की कमजोरी को छिपाने के लिए, सीबीएस ने अपने ’60 मिनट’ के नेशनल प्लेटफॉर्म का उपयोग रिपोर्टिंग में निर्णय लेने से लेकर समाचारों के साथ धोखाधड़ी, भ्रामक हेरफेर तक की सीमा पार करने के लिए किया.”

हम पूरी ताकत से लड़ेंगे: सीबीएस

एक बयान में सीबीएस ने हैरिस के साक्षात्कार से छेड़छाड़ करने के आरोप को साफतौर पर नकाराय. टीवी चैनल की ओर से इस मामले में पूरी ताकत से लड़ने की बात कही गई है. यह विवाद हैरिस द्वारा संवाददाता बिल व्हिटेकर के साथ एक साक्षात्कार के दौरान इजरायल और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर है. ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम के प्रसारण में कमला हैरिस ने कहा था, “हमारे किए गए काम की वजह से इजरायल ने इलाके में कई आंदोलन किए. यह कई चीजों से प्रेरित थे. इसमें इस क्षेत्र में क्या होना चाहिए, इसके लिए हमारी वकालत भी शामिल है.”

मूल साक्षात्कार में एक नया इंटरव्यू  जोड़ा गया

इसके बाद अगले दिन जब 60 मिनट के इस कार्यक्रम में यह साक्षात्कार प्रसारित किया गया. जो आलोचकों के मुताबिक इसमें कोई तथ्य नहीं था. इसमें उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया कि, “हम वह सब करने से नहीं रुकेंगे जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए आवश्यक है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता पर हमारा क्या रुख है.” ट्रंप और उनके सहयोगियों का आरोप है कि टीवी चैनल ने मूल साक्षात्कार के उस हिस्से के लिए एक नया इंटरव्यू सेक्शन बनाकर इसमें शामिल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago