आस्था

शनि देव 10 महीनों तक इन राशियों पर रहने वाले हैं मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की

Shani Uday in Aquarius 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद हैं. ये इस स्थिति में अगले 10 महीने रहने वाले हैं. शनि देव अगले महीने यानी 23 मार्च को इसी राशि में उदित होने जा रहे हैं. ऐसे में शनि का उदित होना कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि शनि का उदित (Shani Uday 2024) होना किन राशियों के लिए खास है.

मेष राशि

मार्च में शनि का कुंभ राशि में उदित होना मेष राशि (Aries) से संबंधित लोगों के लिए अत्यंत खास माना जा रहा है. शनि देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी. कार्यों में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी. कार्यस्थल पर पदोन्नति होने के साथ-साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. मार्च में व्यापार से जुड़े कार्यों में इनवेस्ट करना लाभकारी रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए मार्च, बेहद लकी साबित होगा.

सिंह राशि

कुंभ राशि में शनि का उदित होना सिंह राशि (Leo) से जुड़े जातकों के लिए भाग्यवर्धक और लाभदायक है. शनि देव के उदित होने से जीवन में सकारात्मकता देखने को मिलेगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस करने वालों को निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा. दांपत्य जीवन में खास परिवर्तन नजर आएगा. नौकरी करने वालों नया और अच्छा अवसर प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रदोन्नति का शुभ समाचार प्राप्त होगा.

तुला राशि

तुला राशि (Libra Zodiac) के लिए शनि देव का उदित अवस्था में लौटना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. व्यापार करने वालों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. शादीशुदा जिंदगी में खास परिवर्तन के साथ-साथ शुभ समाचार प्राप्त होगा. छात्रों को शनि देव की कृपा प्राप्त होगी. जिससे प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. पिता की संपत्ति से लाभ होगा. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: शुरू होने वाले हैं इन 5 राशियों के अच्छे दिन, 2024 के अंत तक काटेंगे चांदी; रहेगी गुरु ग्रह की कृपा

यह भी पढ़ें: मार्च में महा शिवरात्रि, होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग; पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

कब उदित होंगे शनि देव?

शनि देव अभी कुंभ राशि में अस्त चल रहे हैं. ये बीते 17 फरवरी को अस्त अवस्था में चले गए थे. लेकिन, शनि देव 22 मार्च 2024 को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर उदित अवस्था में लौट आएंगे. कुल मिलकर शनि देव 34 दिनों तक अस्त रहने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago