देश

Video: ‘ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करवा दिया…’ वाराणसी में महिला पशुपालकों से मिले पीएम मोदी

PM Modi met women cattle herders in Varanasi: पीएम मोदी कल यानी 23 फरवरी को वाराणसी के दो दिन के दौर पर थे. इस दौरान उन्होंने वाराणसी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. पीएम ने करखियांव में अमूल डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम ने कुछ महिलाओं से बात की. जानकारी के अनुसार इन सभी महिलाओं को पीएम ने गिर गाय भेंट की थी.

पीएम ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि नारीशक्ति का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. काशी में माताओं और बहनों से मिलकर बेहद संतोष हुआ कि गिर गाय मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी महिला पशुपालकों से उनके अनुभव सुन रहे हैं.

महिलाओं ने गिर गाय के साथ ली सेल्फी

पीएम ने महिलाओं से बात करते हुए कहा कि हमने गुजरात में एक नियम बनाया था कि दूध का पैसा किसी पुरुष को मत दो. दूध की कमाई से आया सारा पैसा महिला पशुपालकों के अकाउंट में ही जाएगा. पीएम मोदी की इस बात महिलाएं भी हंसती हैं. फिर ऐसा तो नहीं होगा कि मोदी जी ने घर में झगड़ा करवा दिया. इस दौरान पीएम से एक महिला ने कहा कि हमारे बच्चे गिर गाय अपनी बातें शेयर करते हुए गले से लिपट जाते हैं. महिलाओं ने बताया कि उन्होंने भी गिर गाय के साथ सेल्फी ली है.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव को लेकर 4 राज्यों में आप-कांग्रेस में बनी सहमति! सीट बंटवारे को लेकर यह फाॅर्मूला आया सामने

महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव

एक महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें बोनस से जा पैसा आता है वह उससे वर्मी खाद तैयार करती है. ऐसे में उनसे बताया कि वह एक महीने में 40-50 क्विंटल वर्मी खाद तैयार कर लेती है. जिसे बाजार में बेच देती है. इस पर पीएम ने महिला से कहा अरे वाह आप तो बड़ा स्र्टाट अप चलाती है. इसके साथ ही पीएम ने महिलाओं सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुंहपका-खुरपका रोग से बचाव के लिए चलने वाले टीकाकरण अभियान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि टीकाकरण नियमित रूप से करवाना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में ईरानी सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, जैश-अल-अदल के सरगना इस्माइल बख्श को किया ढेर!

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

गोल्ड की तैयारी या ब्रॉन्ज पाकर संतुष्टि? जानिए एशियाई खेलों में भारत की उम्मीदों के अटकने की पूरी कहानी

एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…

14 minutes ago

दलित नुमाइंदगी से सत्ता तक: मायावती ने कैसे बदली उत्तर प्रदेश की राजनीति?

जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…

24 minutes ago

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

45 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

54 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

59 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

1 hour ago