आस्था

शनि देव चाल बदलकर 139 दिनों तक इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगा ये बदलाव

Shani Ulti Chal Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्यायकर्ता कहा गया है. अन्य ग्रहों की तरह शनि भी एक निश्चित समय के लिए गोचर, वक्री और मार्गी होता है. इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद हैं और 29 जून से कुंभ राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे. शनि देव इस स्थिति में 139 दिनों तक रहेंगे. वक्री अवस्था के दौरान शनि देव राशिचक्र की सभी राशियों को प्रभावित करेंगे लेकिन तीन राशियों को खास सतर्क रहना होगा. शनि की उल्टी चाल से किन तीन राशियों पर खास प्रभाव प्रभाव पड़ेगा, जानिए.

वृषभ राशि

शनि देव जब उल्टी चाल शुरू करेंगे तो वृषभ राशि के जुड़े लोगों को सबसे अधिक प्रभावित करेंगे. हालांकि शनि की इस उल्टी चाल से इस राशि को नुकसान तो नहीं होगा लेकिन लाभ के कई योग बनेंगे. शनि की वक्री चाल का असर नौकरी पर भी पड़ेगा. जॉब में प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के साथ-साथ मान-सम्मान भी मिलेगा. इस दौरान परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा. माता-पिता से खास लाभ मिल सकता है. धन की स्थिति में सुधार होगा. धन आगमन के कुछ नए स्रोत बनेंगे.

कन्या राशि

इस राशि पर शनि की उल्टी का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. शनि वक्री की अवस्था में वैवाहिक जीवन से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर होंगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा. बिजनेस करने वालों को भी शनि की कृपा का लाभ प्राप्त हो सकता है. व्यापार में सकारात्मक विस्तार देखने को मिलेगा. दूसरे स्रोत से धन लाभ का योग बनेगा.

कुंभ राशि

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लिए शनि की उल्टी चाल बेहद खास है. शनि के वक्री होने से खास लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान नौकरी-व्यापार में तमाम अटके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. रोजगार में खास तरक्की मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को पहले की अपेक्षा अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है. जॉब में प्रमोशन का रास्ता साफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गुरु की बदलेगी चाल, 28 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन!

यह भी पढ़ें: एक साल बाद सूर्य देव करने जा रहे हैं अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, अब संवरेगी इन राशियों की किस्मत 

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

4 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago