Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Guru Nakshatra Transit: गुरु की बदलेगी चाल, 28 जून से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन!

Guru Nakshatra Transit Rashifal: गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए खास माना जा रहा है. इस दौरान बिजनेस और करियर में खास लाभ मिलेगा.

Guru grah rashi chakra

देवगुरु बृहस्पति, गुरु ग्रह और राशिचक्र.

Guru Nakshatra Transit: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु ग्रह इस वक्त रोहिणी नक्षत्र के पहले चरण में संचरण कर रहा है. देवगुरु बृहस्पति शुक्रवार 28 जून को रोहिणी नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे. वैसे तो गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की सभी राशियों को प्रभावित करेगा. लेकिन, इसके तीन राशियों को खास लाभ प्राप्त हो सकता है. बता दें कि बृहस्पति देव इस स्थिति में 12 जुलाई तक रहेंगे और इसके बाद 13 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर जाएंगे. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का किन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है, जानिए.

मिथुन राशि

गुरु का रोहिणी नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करना मिथुन राशि के लिए खास है. बिजनेस के मामले में विदेश से डील पक्की हो सकती है. जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में खास सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा.

सिंह राशि

गुरु ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभ देना वाला साबित होगा. बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में रुका हुआ जरूरी काम पूरा होगा. करियर में खास तरक्की होगी. नौकरी में प्रमोशन के लिए जरूरी काम मिल सकता है. परिवार में आर्थिक संवृद्धि बनी रहेगी. बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. शादीशुदा लोगों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. परिवार में खुशियों का आगमन होगा.

तुला राशि

बृहस्पति देव का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है. घर-परिवार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण कर सकते हैं. बिजनेस में नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं जो कि आगे चलकर अच्छा मुनाफा देगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.

यह भी पढ़ें: सूर्य-बुध और शुक्र की युति इन 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, फिजूलखर्ची पर लगेगा लगाम; बढ़ेंगे इनकम के नए सोर्स



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital