Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एक साल बाद सूर्य देव करने जा रहे हैं अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, अब संवरेगी इन राशियों की किस्मत

Surya Gochar in Leo: एक साल बाद सूर्य का स्वाराशि सिंह में प्रवेश होने जा रहा है. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए लाभकारी है.

Surya astrology

सूर्य देव और राशिचक्र.

Surya Gochar in Leo Good Effect on Zodiac: ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव शुक्रवार, 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर अपनी प्रिय राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को बेहद खास माना जा रहा है. सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से राशिचक्र की 3 राशियों खास लाभ होगा. चूंकि, सूर्य को नौकरी, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है और एक साल बाद इसका सिंह राशि में प्रवेश होने जा रहा है. इसलिए सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को नौकरी-व्यापार में खास सकारात्मक लाभ देखने को मिलेगा.

वृषभ राशि

एक साल सूर्य देव सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि के लिए अत्यंत खास है. सूर्य के गोचर से नौकरी में चल रही मुश्किलें खत्म होंगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. सूर्य गोचर की अवधि में पिता और गुरु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. घर में धार्मिक कार्य संपन्न होगा. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. सुख-शांति रहेगी लेकिन सूर्य गोचर की अवधि में सेहत का खास ख्याल रखना होगा.

मिथुन राशि

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश मिथुन राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी है. सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में सेहत अच्छी रहेगी. नौकरीपेशा वालों को इस दौरान बड़ी खुशखबरी मिलेगी. छात्रों के लिए भी सूर्य का यह गोचर खास है. इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. व्यापार में चल रही आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी.

सिंह राशि

एक साल बाद सूर्य देव 16 अगस्त को इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन उत्तम माना जा रहा है. सूर्य-गोचर की अवधि में आत्मविश्वास बना रहेगा. इस दौरान कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. साथ ही इस दौरान पूरी तन्मयता के साथ काम करेंगे. नौकरी में काम को लेकर परेशानी कम होगी. कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी. लाइफ पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.

यह भी पढ़ें: रहस्यमी ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से खुलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जॉब-बिजनेस में होगी जमकर तरक्की



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital