आस्था

कुंभ राशि में शनि की उल्टी चाल शुरू, 15 नवंबर तक इन 5 राशियों को मिलेगी शनि महाराज की विशेष कृपा

Shani Vakri 2024: 9 ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला शनि ग्रह अपनी चाल बदलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव वक्री (उल्टी चाल) अवस्था में 15 नवंबर तक रहने वाले हैं. ग्रहों में न्यायाधीश माने जाने वाले शनि देव 29 जून को मध्यरात्रि यानी 12 बजकर 35 मिनट पर कुंभ में वक्री हो गए. शनि की यह उल्टी चाल कुछ राशियों से जुड़े लोगों के जीवन में खास बदलाव लाने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, पांच राशियों को शनि-वक्री के दौरान जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा. शनि देव की विशेष कृपा के परिणामस्वरूप करियर में तरक्की के साथ-साथ नौकरी-व्यापार में भी खूब लाभ देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि शनि की वक्री चाल किन राशियों को मालामाल कर सकती है.

मेष राशि

शनि की वक्री चाल मेष राशि के लिए खास है. वक्री अवस्था के दौरान शनि देव आर्थिक उन्नति में सहायक होंगे. इसके साथ ही इस दौरान सामाजिक कार्यों में मान और प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. करियर में उन्नति के अलावा नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान वो तमाम इच्छाएं पूरी होंगी जिसका लंबे समय से इंतजार था.

वृषभ राशि

शनि देव वक्री अवस्था के दौरान वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए भी उन्नति के कारक बनेंगे. शनि की वक्री अवस्था के दौरान करियर में तमाम मोर्चों पर शुभ फल प्राप्त होगा. जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें शनि की कृपा के परिणामस्वरूप प्रमोशन का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. प्राइवेट नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ेगा. नवंबर तक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आर्थिक जीवन में उन्नति के साथ-साथ सुख और ऐश्वर्य के साधनों में भी बढ़ोतरी होगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए शनि का वक्री होना बेहद शुभ और लाभकारी है. इस अवधि में उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा करियर में भी शनि महाराज की कृपा से खास उन्नति देखने को मिलेगी. शनि वक्री की अवधि में बिजनेस में अच्छी आर्थिक उन्नति होगी. खुद का व्यापार करने वालों को इस दौरान जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. शादीशुदा जिंदगी में जो परेशानियां थीं वो स्वतः खत्म हो जाएंगी. रुके हुए काम तेजी से सफलता पूर्वक संपन्न होंगे. आकस्मिक धन लाभ के साथ-साथ कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलेगा.

धनु राशि

धनु राशि से संबंधित लोगों के लिए शनि का वक्री होना काफी लाभदायक साबित होने वाला है. करियर में तेजी से सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों को भरपूर साथ मिलेगा. नौकरी में स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा. बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई स्रोत विकसित होंगे. अचानक धन लाभ होने के साथ ही संपत्ति में भी इजाफा हो सकता है.

मकर राशि

शनि का वक्री होना मकर राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस अवधि में आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल आएगा. जो लोग कर्ज के बोझ से परेशान थे, उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा. व्यपार में आर्थिक जबरदस्त आर्थिक उन्नति नजर आएगी. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन का लाभ मिलेगा. पारिवारिक जीवन खुशहाल नजर आएगा. लव लाइफ से लिए भी शनि का यह परिवर्तन खास है. इस दौरान प्रेम संबंधों का आनंद लेंगे. समाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मंगल के गोचर से बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुश्किलें, 46 दिनों तक रहना होगा बेहद सतर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

13 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

46 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

48 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

2 hours ago