शनि देव और राशिचक्र.
Shani Vakri 2024 Effect on Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का अपना अगल महत्व है. सभी ग्रहों में शनि ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जो कि सबसे धीमी गति से चलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं. इस तरह शनि देव 12 राशियों का एक चक्र पूरा करने में 30 वर्षों का समय लगता है. शनि ग्रह जब कभी भी चाल बदलता है तो उसका असर प्रत्येक राशि पर पड़ता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव बहुत जल्द अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि देव आने वाले 30 जून से वक्री (उल्टा) चाल शुरू करने जा रहे हैं. शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है. शनि की वक्री चाल से किन राशियों को सावधान रहना होगा, जानिए.
कन्या राशि के लिए शनि का वक्री होना शुभ नहीं है. शनि देव जब तक वक्री अवस्था में रहेंगे उस दौरान मन परेशान रह सकता है. विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ बातचीत में संतुलन बनाकर रखना होगा. इस दौरान जॉब में ट्रांसफर का योग भी बनेगा. हालांकि, शिक्षा से जुड़े कार्यों सफलता मिल सकती है.
शनि मार्गी परिवर्तन के दौरान मन में निराशा का भाव रहेगा. इस दौरान आत्मविश्वास में कमी हो सकती है. ऐसे में इस अवधि में कोई भी काम संयम के साथ करना होगा. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी. अनावश्यक क्रोध से बचना होगा.
शनि के मार्गी परिवर्तन के दौरान धैर्य से काम करना होगा. कारोबार में निवेश बहुत सोच समझकर करना बेहतर होगा. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ अच्छा बर्ताव करना होगा अन्यथा जॉब में परेशानी हो सकती है.
शनि मार्गी की अवस्था में मन में उथल-पुथल रहेगा. इस दौरान किसी भी कार्य में संयम रखना होगा. शनि मार्गी की अवधि में सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. इसके अलावा शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. सुख के साधनों में कमी होगी.
शनि मार्गी की अवधि में मन विचलित और परेशान रह सकता है. अनावश्यक विवाद और क्रोध से बचना होगा. इसके अलावा इस दौरान संतान की सेहत का खास ख्याल रखना होगा. कारोबार में कुछ हद तक आर्थिक नुकसान हो सकता है. नौकरी में परिवर्तन की प्रबल संभावना है.
यह भी पढ़ें: बुध ग्रह उदित अवस्था में आकर करेंगे इन 5 राशियों का भाग्योदय, भरेगी धन की तिजोरी!
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…