बिहार के बाढ़ में गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया
Bihar News: बिहार में आज राजधानी पटना के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी एक नौका नदी में पलट गई. उस नौका में 17 श्रद्धालु सवार थे. वह उमानाथ घाट से श्रद्धालुओं को लेकर दियारा जा रही थी, तभी गंगा नदी में पलट गई.
घटना के बारे में क्षेत्र के SDM शुभम कुमार ने मीडिया को जानकारी दी. SDM शुभम कुमार ने बताया कि नौका हादसे की सूचना मिलने पर SDRF की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई थी. मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, “बाढ़ क्षेत्र की नदी में तैर रही नौका पर 17 लोग सवार थे, जिनमें से 11 सुरक्षित मिले हैं और 6 लापता बताए जा रहे हैं. उनकी खोज की जा रही है.” बता दें कि गंगा दशहरा के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान हादसा हो गया.
— भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…