दुनिया

बोइंग और एयरबस विमानों में नकली टाइटेनियम की जांच कर रहे यूएस FAA ने किया बड़ा खुलासा

विमान निर्माण कंपनी बोइंग और एयरबस के कुछ विमानों में टाइटेनियम की नकली सामग्री के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बोइंग और एयरबस ने विमानों के निर्माण के लिए चीन से जो टाइटेनियम सामग्री की खरीद की है, वह उड़ान के लिए तय मानकों को पूरा नहीं करते हैं. जिससे विमानों को खतरा है.

जांच के दौरान किए गए 1 हजार टेस्ट

रिपोर्ट में किए गए इन दावों के बाद यूएस फेडरल एविएशन एडमिनेस्ट्रेशन और स्परिट एयरोसिस्टम (दोनों कंपनियों का सप्लायर) मामले की जांच शुरू की थी. अब यूएस फेडरल एविएशन ने रिपोर्ट में कहा है कि बोइंग 737 मैक्स, 787 ड्रीमलाइनर और एयरबस ए220 जेट में इस्तेमाल किया गया टाइटेनियम विमानों के उड़ान के लिए तय सभी मानकों को पूरा करते हैं. इसके साथ ही नकली टाइटेनियम की सामग्री इस्तेमाल को लेकर पेश किए गए दस्तावेज नकली पाए गए हैं. जांच के दौरान करीब एक हजार टेस्ट किए गए, जिसमें पाया गया है कि सामग्री उड़ान के सभी मानकों को पूरा करते हैं.

बता दें कि बोइंग और एयरबस दोनों ही वैश्विक स्तर पर अग्रणी विमान निर्माता कंपनियों में शामिल हैं. ऐसे में उनके जेट विमानों में नकली सामग्री इस्तेमाल करने के आरोप लोगों में चिंता और चर्चा का विषय बन रहे थे.

इन विमानों में इस्तेमाल का दावा

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बीते शुक्रवार को बताया था कि संदिग्ध टाइटेनियम का इस्तेमाल बोइंग के 737 मैक्स और 787 ड्रीमलाइनर जेट के हिस्सों में किया गया था, और 2019 और 2023 के बीच निर्मित एयरबस ए 220 मॉडल का इस्तेमाल किया गया था.

यह भी पढ़ें- क्या AI के जरिए ईवीएम को हैक किया जा सकता है? एलन मस्क ने EVM की हैकिंग को लेकर किया बड़ा दावा

FAA ने कहा कि बोइंग ने खुद खुलासा किया था कि वह एक वितरक के माध्यम से सामग्री खरीद रहा था. जिसने गलत या झूठे रिकॉर्ड प्रदान किए होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

42 seconds ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

32 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago