आस्था

Shardiya Navratri 2024: कब है अष्टमी और नवमी? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Shardiya Navratri 2024 Ashtami Navami Date: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो चुकी है. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच रहती हैं. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक चलती है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 3-11 अक्टूबर तक चलने वाली है. इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. इस बीच मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाएगी. नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है. अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है. इसके अलावा नवमी के दिन हवन करने का विधान है. ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी कब है, शुभ मुहू्र्त क्या है और पारण किस दिन किया जाएगा.

महा अष्टमी और महा नवमी कब है

दृक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि में महा अष्टमी और नवमी 11 अक्टूबर को पड़ेगी. अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्टूबर को रात 12 बजकर 31 मिनट से होगी. जबकि, इस तिथि का समापन 11 अक्टूबर को रात 12 बजकर 06 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, महा अष्टमी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को है. पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को रात 12 बजकर 06 मिनट से होगी. जबकि, नवमी तिथि की समाप्ति 12 अक्टूबर को रात 10 बजकर 58 मिनट पर होगी.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पहले दिन बना बुधादित्य योग का बेहद शुभ संयोग, वृषभ समेत इन 5 राशियों पर रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

कब किया जाएगा शारदीय नवरात्रि का पारण?

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि का पारण 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट के बाद किया जाएगा. नवरात्रि के पारण के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त नवमी तिथि की समाप्ति के बाद का माना गया है.

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि क्यों होती है खास

शारदीय नवरात्रि में महा अष्टमी और नवमी का विशेष महत्व है. अष्टमी के दिन कुंवारी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता है. जबकि, महा नवमी शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन होता है. इस दिन शारदीय नवरात्रि का समापन होता है. इसके अलावा इस दिन हवन किया जाता है.

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को लगाएं ये भोग, सुख-समृद्धि और खुशहाली से भर जाएगा घर

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago