एक अनोखी चोरी का मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से आया है, जिसमें चोर ने राधा कृष्ण की मूर्ति जो अष्ट धातु की बनी हुई थी उसे मंदिर से चुरा लिया. हफ्ते दिन बाद से ही चोर के साथ अजीबो गरीब घटनाएं होने लगीं, जिससे परेशान होकर चोर ने उस मूर्ति को हाइवे के पास रख दिया और पुजारी को चिट्ठी लिखकर उसमें खुद को अज्ञानी बताते हुए माफी भी मांगी.
चोर ने पुजारी के नाम की चिट्ठी में अपने साथ घटी घटनाओं का जिक्र किया जिससे वह पुरी तरह से डर चुका था. उसको बुरे-बुरे सपने आ रहे थे और उसका बच्चा बीमार हो गया था. उसने चिट्ठी में लिखा कि “मैंने मूर्ति को बेचने के लिए उसमें काफी छेड़छाड़ की है. मैं अपनी गलती की माफी मांगते हुए मूर्ति को रखकर जा रहा हूं.”
चोर ने लिखा, “महाराज जी, प्रणाम. मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई थी. अज्ञानतावश मैंने राधा-कृष्ण की मूर्ति को गऊघाट से चुरा लिया था. जब से चुराया तब से बुरे-बुरे सपने आ रहे हैं. और मेरे बेटे की तबीयत भी खराब हो गई है. थोड़े पैसों के लिए मैंने बहुत गंदा काम किया है. मैंने मूर्ति को बेचने के लिए उसमें काफी छेड़छाड़ की है. मैं अपनी गलती की माफी मांगते हुए मूर्ति को रखकर जा रहा हूं. आपसे विनती है कि मुझे माफ करते हुए भगवान को फिर से मंदिर में स्थापित करवा दिया जाए. पहचान छिपाने के लिए मैंने पॉलिस कराई थी जिस कारण उसका आकार बदल गया है. महाराज जी, हमारे बाल-बच्चों को क्षमा करते हुए अपनी मूर्ति स्वीकार करें.”
एक तरफ जो कि चोर ने अपने लिखे खत के द्वारा पुजारी से माफी मांगता दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर ऐसी घटनाओं से परेशान नवाबगंज थाने की पुलिस तमाम सीसीटीवी के द्वारा चोर को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है.
23 सितंबर को चोरी हुई मूर्ति लगभग 10 दिन के बाद हाइवे के सर्विस रोड से गऊघाट लिंक मार्ग पर देखी गई जिसके बाद देखते ही देखते भीड़ लग गई. पुजारी जी की उपस्थिति में मामले की जानकारी पुलिस को देने के बाद पुजारी ने राधा कृष्ण की मूर्ति को मंदिर में स्थापित कर दिया है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…