बिजनेस

अडानी ग्रुप और गूगल ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा को लेकर बनाई साझेदारी

Adani Group and Google Partnership: अडानी ग्रुप और गूगल ने सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से एक साझेदारी की घोषणा की है. यह साझेदारी एक नई सौर-पवन हाइब्रिड परियोजना से अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति के ध्यान में रखकर काम करने के उद्देश्य बनाई गई है, जो गुजरात के खावड़ा में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा सुविधा का हिस्सा बनेगा. इस परियोजना के 2025 की तीसरी तिमाही में वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की संभावना है.

क्या है रणनीति

अडानी समूह वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) बड़े पैमाने पर पवन, सौर, हाइब्रिड और ऊर्जा भंडारण पहलों को क्रियान्वित करने में एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ ग्राहकों को अनुरूप अक्षय ऊर्जा समाधान प्रदान करेगा. हालांकि, यह रणनीति उद्योगों को डीकार्बोनाइज करने और मर्चेंट और सीएंडआई सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के अडानी ग्रुप के उद्देश्य के अनुरूप है.

24/7 कार्बन-मुक्त ऊर्जा

इसके अलावा यह सहयोग गूगल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह 24/7 कार्बन-मुक्त ऊर्जा का उपयोग करने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करेगा. वहीं, यह साझेदारी गूगल की क्लाउड सेवाओं और संचालन को अक्षय ऊर्जा स्रोतों से सशक्त बनाकर भारत में उसके सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago