आस्था

नवरात्रि शुरू होने से पहले इन 5 चीजों को कर दें घर से बाहर, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न; जमकर बरसेगी कृपा

Shardiya Navratri 2024 Vastu Tips: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि मान्यता है कि स्वच्छता में भी देवी दुर्गा का वास होता है. दूसरी ओर, एक मान्यता यह भी है कि नवरात्रि के दौरान घर की साफ-सफाई खास ख्याल रखने पर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा से घर-परिवार खुशहाल रहता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि से पहले किन चीजों को घर के बाहर कर देना चाहिए.

पुराने अखबार

शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में पड़े पुराने अखबार और पत्रिकाओं को घर के बाहर कर देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा इन बेकार चीजों से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. ऐसे में इन्हें नवरात्रि शुरू होने से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए.

सूखे फूल और माला

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूखे और मुरझाएं फूलों को रखना बेहद अशुभ है. ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले इन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए. अगर भगवान को चढ़ाए गए फूल हैं तो उन्हें किसी नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें.

बेकार चीजें या कबाड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बेकार समान या कबाड़ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है. ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले बेकार सामान या कबाड़ को घर से बाहर कर देना चाहिए.

पुराने जूते-चप्पल

फटे-पुराने जूते या चप्पल नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले इन चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए ताकि, घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे.

टूटी हुई झाड़ू

हिंदू धर्म में झाड़ू का खास महत्व है. मान्यतानुसार, इसमें धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा यह साफ-सफाई का प्रतीक भी माना गया है. लेकिन, घर में टूटी हुई झाड़ू को रखना बेहद अशुभ माना गया है. ऐसे में नवरात्रि से पहले टूटी हुई झाड़ू को घर से बाहर कर दें.

यह भी पढ़ें: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, इन 4 राशियों की खुल जाएगी किस्मत

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करना है कलश-स्थापना, पहले जान लें पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Dipesh Thakur

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago