आस्था

Shattila Ekadashi Vrat: भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने का सुनहरा अवसर, जानें महत्व, उपाय और पूजन विधि

Shattila Ekadashi Vrat: सनातन धर्म में 24 एकादशियों का विशेष महत्व है. ये सभी एकादशियां भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होती हैं. माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी का भी विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन यदि श्रद्धालु भगवान विष्णु की उपासना, व्रत और दान करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. इस वर्ष षटतिला एकादशी का व्रत 25 जनवरी 2025, शनिवार को रखा जाएगा.

षटतिला एकादशी का महत्व

षटतिला एकादशी पर तिल का उपयोग अत्यंत शुभ माना गया है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन तिल का उपयोग छह रूपों में किया जाना चाहिए…

  • स्नान
  • उबटन
  • आहुति
  • तर्पण
  • दान
  • भोजन

इन सभी रूपों में तिल का उपयोग करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता लाते हैं.

षटतिला एकादशी के उपाय

  • जीवन में प्रगति के लिए

सुबह स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल और तिल मिलाकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें. इससे जीवन में प्रगति होती है और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है.

  • आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए

तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें. इससे मां तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

  • करियर में सफलता के लिए

भगवान विष्णु को माखन और मिश्री का भोग लगाएं. उनके सामने बैठकर “ऊं नमो भगवते नारायणाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. यह उपाय करियर में आने वाली सभी समस्याओं को दूर करता है.

  • व्यापार में वृद्धि के लिए

इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना और दक्षिणा देना अत्यंत शुभ माना गया है. ऐसा करने से व्यापार में सफलता और वृद्धि होती है.

षटतिला एकादशी की पूजन विधि

  • प्रातः स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • भगवान विष्णु को पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • पूजा में तिल से बनी चीजों का भोग अवश्य लगाएं.
  • हवन करते समय तिल और देशी घी का उपयोग करें.
  • व्रत के दौरान रात में भगवान विष्णु की आराधना करें और जागरण करें.
  • षटतिला एकादशी व्रत कथा का श्रवण करें

इस दिन षटतिला एकादशी व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए. व्रत के अगले दिन, द्वादशी को प्रातःकाल स्नान करके भगवान विष्णु को भोग लगाएं. इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं और फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें.

व्रत के नियम

  • व्रत से एक दिन पूर्व मांसाहार और तामसिक भोजन का त्याग करें.
  • व्रत के दिन बैंगन और चावल का सेवन नहीं करना चाहिए.

षटतिला एकादशी का फल

षटतिला एकादशी का व्रत पूर्ण श्रद्धा और नियमों के साथ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस व्रत से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.


इसे भी पढ़ें- कब है महाशिवरात्रि 26 या 27 फरवरी? पंचांग के अनुसार आप भी जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

60 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago