अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)
अमेरिका ने मेक्सिको से लगने वाली दक्षिणी सीमा पर अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए 1500 जवानों को तैनात किया है. इनमें 500 मरीन कॉर्प्स और 1000 सैनिक शामिल हैं. व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी टैंक्स, हेलिकॉप्टर्स और सेना के जवानों को सीमा पर तैनात होते हुए दिखाया गया है.
पोस्ट में लिखा गया है, “अमेरिकी मरीन कॉर्प्स सीमा की सुरक्षा के लिए कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (सीबीपी) के मिशन में मदद कर रही है. वादा किया, वादा निभाया.”
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 22 जनवरी को एक बयान में बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करने के 36 घंटे के भीतर यह फैसला लिया गया. राष्ट्रपति ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में मेक्सिको सीमा पर आपातकाल की घोषणा की थी और सेना की तत्काल तैनाती का आदेश दिया था.
रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस तैनाती में 1,000 सैनिक और 500 मरीन शामिल हैं, जो पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए स्टैंडबाय पर थे. मेक्सिको सीमा पर पहले से ही 2500 अमेरिकी सैनिक तैनात थे. अब 1500 जवानों के और शामिल होने के बाद यह संख्या 60% बढ़ गई है.
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि सीमा पर एक्टिव ग्राउंड फोर्स के साथ-साथ सैन डिएगो और टेक्सास के सीमाई इलाकों में कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन द्वारा हिरासत में लिए गए 5000 से अधिक लोगों को डिपोर्ट करने के लिए एयरलिफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 538 अवैध अप्रवासी अपराधियों को डिपोर्ट किया जा चुका है.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मेक्सिको सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए दो सी-130 हरक्यूलिस और दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों के साथ यूएच-72 लकोटा सैन्य हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा, इंटेलिजेंस सेवाओं को बढ़ाया गया है ताकि अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- ट्रम्प के आने से टैरिफ को लेकर भारत मे असमंजस
-भारत एक्सप्रेस
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…