आस्था

शिवजी ही नहीं उनके पूरे परिवार का होता है शिवलिंग में वास, इस जगह जल चढ़ाने से होगा फायदा

Shivling Puja Niyam: भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार बेहद खास माना गया है. अधिकांश लोग इस दिन शिवलिंग पर जल अर्पित कर शिव की पूजा करते हैं. अक्सर लोग शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद वापस आ जाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग पर सिर्फ भगवान शिव ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार वास करता है.

आइए जानते हैं कि शिवलिंग के किस हिस्से में भगवान शिव, मां पार्वती, कार्तिकेय और गणपति का वास होता है और उनकी पूजा का विधान क्या है.

कहां होता है अशोक सुंदरी का वास

पद्म पुराण में भगवान शिव और माता पार्वती की पुत्री अशोक सुंदरी का भी उल्लेख मिलता है. शिवलिंग में अशोक सुंदरी का भी वास होता है. शिव पुराण के अनुसार, शिवलिंग पर जल डालने के बाद जिस रास्ते के जल बाहर निकलता है उसको अशोक सुंदरी कहा जाता है. ऐसे में शिवलिंग की पूजा के दौरान अशोक सुंदरी की पूजा भी करनी चाहिए. उनकी पूजा के लिए जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए.

कैसे करें पूजा

शिवपुराण के अनुसार, शिवलिंग में जलधारी से आगे बने पद चिह्नों में कार्तिकेय और गणपति का वास होता है. धर्म-शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, शिवलिंग पर जल अर्पित करने के बाद पद चिह्न वाले स्थान पर दोनों तरफ से कम के कम 5 बार दबाना चाहिए जैसे किसी का पैर दबाया जाता है. ऐसा करते वक्त श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जाप करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही संतान सुख प्राप्त होता है.

यह भी पढ़ें: एक साल बाद सूर्य देव करेंगे बुध की राशि में प्रवेश, बहुत जल्द अमीर बनेंगे इन राशियों के लोग! होगा ये बड़ा फायदा

Dipesh Thakur

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

13 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

14 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

25 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

33 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago