आस्था

Shri Krishna Janmashtami: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरु, सजने लगे मंदिर, बनेंगे खास सेल्फी प्वाइंट

Shri Krishna Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उनके जन्म स्थान मथुरा में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. छह और सात सितंबर को यहां झांकियो और कलाकारों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन होंगे. बड़े पैमाने पर होने वाले इस दिन के आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

कान्हा की नगरी होगी रोशन

कान्हा की नगरी जन्माष्टमी पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठेगी. इसके लिए उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा खास तैयारियां की जा रही है. चौराहों की सजावट से लेकर घाटों को सजाने का काम जारी है. सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए समय का निर्धारण किया जा चुका है. श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बड़ी संख्या में भक्त यहां आयोजित होने वाले उत्सव में भाग लेने पहुंचते हैं.

कार्यक्रम के मुख्य स्थल

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान मथुरा में गीता शोध संस्थान वृंदावन, जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है. इसके अलावा यहां के प्रमुख स्थलों, शहर के डेढ़ दर्जन विभिन्न स्थानों व चौराहों पर ब्रज संस्कृति से संबंधित तथा श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. शहर के हर चौराहे और खास जगहों को एक नया रूप दिया जाएगा.

इन मंदिरों की होगी भव्य सजावट

प्रेम मंदिर वृंदावन, इस्कान मंदिर वृंदावन, अक्षय पात्र मंदिर वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारकाधीश मंदिर, राधारानी मंदिर बरसाना, दाऊजी मंदिर बलदेव, नंदबाबा मंदिर नंदगांव और बांके बिहारी मंदिर वृंदावन की भव्य सजावट की जाएगी. इन मंदिरों में जन्माष्टमी के मौके पर भारी भीड़ रहती है. वहीं केसी घाट वृंदावन, विश्राम घाट, ठकुरानी घाट गोकुल पर अभी से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2023 Date: 6 या 7 सितंबर कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ललित कला अकादमी लखनऊ और राजकीय संग्रहालय मथुरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित एक चित्रकला शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. वहीं पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मिलकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का आयोजन करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

6 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

8 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

17 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

24 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

30 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

30 minutes ago