देश

Rajasthan Crime: राजस्थान में हैवानियत की हदें पार, महिला की ससुराल वालों ने की जमकर पिटाई, पति ने नग्न कर कराया परेड

Rajasthan Crime: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में मणिपुर जैसी घटना को अंजाम दिया गया है. यहां एक महिला को उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर खूब पीटा. इसके बाद नग्न कर दिया. शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की है. पिछले साल शादी करने वाली महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने बहुत पीटा था. परिवार के लोगों ने महिला पर आरोप लगाया था कि वह पड़ोस के एक व्यक्ति के साथ भाग गई थी.

सीएम अशोक गहलोत ने मामले का लिया संज्ञान

न सिर्फ महिला की पिटाई की गई, बल्कि उसके कपड़े उतारकर कथित तौर पर गांव में घुमाया गया.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार रात ट्वीट कर घटना पर संज्ञान लिया और कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाई जाएगी.

जांच में जुटी पुलिस की 6 टीमें

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के लिए 6 पुलिस टीमें गठित की गई हैं. घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामले में राज्य को “नंबर 1” बनाने के लिए जिम्मेदार है.उन्होंने लोगों से वीडियो किसी के साथ साझा न करने की भी अपील की. प्रतापगढ़ पुलिस ने भी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित न करने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 minute ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

9 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago