आस्था

शुक्र देव अस्त होकर अचानक पलटेंगे इन राशियों की तकदीर, 2 दिन बाद शुरू हो जाएगी धन-दौलत में तरक्की!

Shukra Ast in Aries: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शुक्र को धन का कारक माना गया है. सौन्दर्य और विलासिता कारक कहा जाने वाला शुक्र जब कभी भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर राशिचक्र की सभी राशियों पर होता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह (Venus Planet) 28 अप्रैल को अपनी चाल बदलने जा रहा है. रविवार को शुक्र देव (Shukra Dev) मेष राशि में अस्त हो जाएंगे और इस स्थिति में 18 मई तक रहेंगे. शुक्र की इस चाल का कुछ राशियों पर पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि शुक्र के इस चाल से कुछ राशियों की किस्मत अचानक पलटेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्र की बदलती चाल का किन राशियों पर क्या असर होगा?

मेष राशि

शुक्र चाल बदलने से मेष राशि (Aries) वालों का भाग्योदय हो सकता है. शुक्र, चाल बदलकर इसी राशि में फिर से प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र की इस चाल का असर आर्थिक जीवन पर पड़ेगा. पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. इस दौरान बिजनेस को लेकर की गई यात्रा से लाभ होगा. सेहत के नजरिए से शुक्र का यह परिवर्तन शुभ है.

मिथुन राशि

शुक्र के अस्त होना, मिथुन राशि (Gemini) के लिए शुभ रहने वाला है. इस दौरान धन के मामले में वृद्धि देखने को मिलेगी. शुक्र के इस परिवर्तन से अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. शादीशुदा लोग वैवाहिक जीवन में रोमांस का अनुभव करेंगे. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी. बिजनेस में पार्टनरशिप के कार्यों से लाभ मिलेगा. इसके अलावा धन-दौलत में वृद्धि होगी.

धनु राशि

धनु राशि (Sagittarius) से संबंधित लोगों के लिए शुक्र का मेष राशि में अस्त होना शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शुक्र की इस चाल से इस राशि से जुड़े लोगों को कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. नौकरी के लिए प्रयास करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा. घर-परिवार में धन आएगा. मगर, इस दौरान स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा. जो लोग मीडिय, कला, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कार्य कर रहे हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

21 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

44 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

51 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

54 minutes ago