Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
राहुल गांधी
Lok Sabha election 2024: 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए आज सेकेंड फेज में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस बीच देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में अरबपतियों और गरीबों के धन के अंतर को पाटने की बात कही.
राहुल गांधी ने कर्नाटक में अभी कहा— “भाइयों बहनों…नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल सिर्फ गरीबों से पैसा छीना है. देश में केवल 22 लोग हैं जिनके पास उतना ही धन है जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है. वे 1 प्रतिशत लोग हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत धन को नियंत्रित करे बैठे हैं. और यहां पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है.”
राहुल गांधी ने कहा— “अब सीधी-सी बात है…मैं आपको एक लाइन में कह देता हूं…जितना पैसा मोदीजी ने उन अरबपतियों को दिया, उतना पैसा हम हिंदुस्तान के गरीब लोगों को देने जा रहे हैं.”
यह भी पढ़िए: सीएम योगी के ‘चूरन’ वाले बयान पर सियासत तेज, शिवपाल यादव ने कहा- ‘बहुतों का हाजमा दुरुस्त किया’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “देश में हर सड़क पर, हर कस्बे में युवा घूमते हैं, हाथ जोड़कर रोजगार मांगते हैं. कुछ नहीं मिलता. अमीर घर के लोग अपने बच्चों को अप्रेंटिसशिप करवाते हैं, 1 साल की नौकरी दिलवाते हैं….मगर ये सुविधा हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं को नहीं मिलती.” उन्होंने कहा— भाइयों बहनों…हमारे INDIA गठबंधन की सरकार दुनिया में पहली सरकार होगी जो अप्रेंटिसशिप का अधिकार हिंदुस्तान के हर बेरोजगार स्नातक को देगी.”
— भारत एक्सप्रेस
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…
राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…