आस्था

सावन में शुक्र का गोचर इन राशियों को बनाएगा धनवान! मां लक्ष्मी बरसाएंगी विशेष कृपा

Shukra Grah Gochar Sawan 2024: सावन में धन के कारक शुक्र ग्रह का गोचर होने जा रहा है. इस साल सावन मास का आरंभ 22 जुलाई को होगा जबकि इसका समापन 19 अगस्त को होगा. इस बीच शुक्र का राशि परिवर्तन 31 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर होगा. इस दिन शुक्र कर्क राशि से सिंह में प्रवेश करेगा. सिंह राशि में शुक्र की मौजूदगी 24 अगस्त तक रहेगी. इसके बाद 25 अगस्त को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा. ऐसे में सावन में शुक्र का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी और भाग्यवर्धक माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए खास है.

मेष राशि

मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए सावन में होने वाला शुक्र का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से सुख के साधनों में वृद्धि होगी. साथ ही धन और प्रॉपर्टी में भी बढ़ोतरी संभव है. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. शुक्र के शुभ प्रभाव से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. व्यापार करने वालों को विदेशी निवेश से लाभ का योग बनेगा.

कन्या राशि

शुक्र का सिंह राशि में परिवर्तन कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए भी लाभकारी है. करियर में उन्नति का योग बनेगा. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रमोशन हो सकता है. सैलरी में वृद्धि का शुभ समाचार प्राप्त होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापारी वर्ग के लिए शुक्र का यह गोचर अनुकूल साबित होगा. आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा.

तुला राशि

शुक्र के गोचर से तुला राशि वालों के जीवन में खुशहाली आएगी. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन की संभावना बनेगी. इसके अलावा सैलरी में वृद्धि का भी योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. शुक्र ग्रह की अनुकूलता के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा. धन संचय करने में कामयाब होंगे.

कुंभ राशि

वैवाहिक जीवन और लव लाइफ के लिए शुक्र का यह गोचर अत्यंत खास साबित होगा. शादीशुदा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. लव लाइफ में पार्टनर से रिश्ते मजबूत होंगे. सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी. धन का आगमन होगा. सामाजिक जीवन में लोगों से निकटता बढ़ेगी. व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. बिजनेस में पुरानी डील फाइनल हो सकती है. पहले किए हुए निवेश से लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सूर्य-चंद्रमा के खास योग से इन राशियों की लगेगी लॉटरी! जॉब-बिजनेस में होगी जमकर तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

14 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

31 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

33 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

1 hour ago