खेल

श्रीलंका दौरे के लिए टी20 और वनडे क्रिकेट टीमों की घोषणा को लेकर नाराजगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा श्रीलंका दौरे के लिए T20 और One-Day टीमों की घोषणा के बाद भारत के श्रीलंका दौरे को लेकर उत्साह चरम पर है. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में गौतम गंभीर का यह पहला कार्यभार होगा.

एकदिवसीय श्रृंखला में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे शीर्ष नामों की वापसी हुई है, लेकिन वनडे सीरीज से संजू सैमसन को बाहर किए जाने से प्रशंसकों में रोष है, क्योंकि उनका मानना ​​है कि उनकी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं किया जा रहा है.

टीम को लेकर नाराजगी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोड्डा गणेश श्रीलंका के दौरे के लिए टीम की घोषणा से खुश नहीं हैं. इस दौरे में टी20 और वनडे मैच खेले जाएंगे. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है, जबकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शतक जड़ा था.

लोकसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी चुनी गई टीम के लिए बीसीसीआई की चयन समिति पर निशाना साधा है. चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई टीम में कुछ खिलाड़ियों को शामिल न किए जाने पर थरूर ने आश्चर्य व्यक्त किया है.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम में नहीं

उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संजू सैमसन और टी20 से अभिषेक शर्मा को बाहर किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई. जबकि सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप की श्रृंखला के लिए टीम में जगह मिली है तो अभिषेक, जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ संपन्न पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार शतक बनाया था, को इस दौरे के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है.

सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को तीन मैचों की सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है.

इस बीच, रोहित शर्मा और विराट कोहली को दौरे के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिसमें रोहित शर्मा टीम की कप्तानी भी करेंगे. गिल वनडे सीरीज में भी उपकप्तान हैं. बता दें कि हार्दिक पंड्या जो विश्व कप में टीम के उपकप्तान थे, अब एक खिलाडी के तौर पर टीम का हिस्सा होंगे. उनकी फिटनेस को देखते हुए चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को नया टी20 कप्तान बनाने का फैसला लिया है.

भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

3 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

3 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

4 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

5 hours ago