धन के कारक शुक्र देव और राशिचक्र.
Shukra Rashi Parivartan Effect on Zodiac: धन-वैभव, ऐश्वर्य, सुख, प्रेम, विलासिता और आकर्षण के कारक शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह रविवार 7 जुलाई को चंद्रमा की राशि में प्रवेश करेगा. फिलहाल शुक्र देव अस्त अवस्था में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 11 जुलाई को इसी राशि में उदित हो जाएंगे. वैसे तो शुक्र और चंद्रमा में शत्रुता का भाव रहता है फिर भी कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि शुक्र का यह राशि परिवर्तन किन 4 राशियों के लिए खास रहने वाला है.
शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश मेष राशि के लिए सकारात्मक है. शुक्र गोचर की अवधि में घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर कार्यों में उन्नति करेंगे. इस दौरान नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन का शुभ समाचार मिलेगा.
शुक्र का यह राशि परिवर्तन के व्यक्तित्व में निखार आएगा. शुक्र गोचर की अवधि में कार्यस्थल पर भी कुछ हद तक लाभ प्राप्त होगा. शादीशुदा लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी. बिजनेस में आर्थिक लाभ का शुभ समाचार मिलेगा. पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. जीवनयापन का स्तर ऊंचा होगा.
शुक्र गोचर की अवधि में कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. व्यक्तित्व को निखारने का शुभ अवसर प्राप्त होगा. साथियों के सहयोग से अच्छी नौकरी का अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर आपकी बातों को कोई टाल नहीं सकेगा. नौकरी में अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ और उन्नति के कई योग बनेंगे.
शुक्र का यह गोचर सौभाग्य में वृद्धि कराएगा. आर्थिक जीवन में स्थितरता नजर आएगी. व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा. बिजनेस में बनाई गई आर्थिक योजनाएं साकार होंगी. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. सामाजिक कार्यों में यश प्राप्त होगा. धन संग्रह में कामयाब होंगे.
तुला राशि के लिए शुक्र का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. इस दौरान धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर राजनीति से बचकर चलना अच्छा रहेगा. नौकरी में पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा. लव लाइफ में कामयाबी मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखद व आनंदपूर्ण रहेगा. व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा.
यह भी पढ़ें: गुरु का नक्षत्र परिवर्तन खोलेगा इन 3 राशियों की किस्मत, करियर में होगा ये खास बदलाव
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…