ट्रेंडिंग

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाई दुनिया की पहली AI ड्रेस! जाने क्या हैं कमाल के फीचर्स…Video

Worlds first AI Dress: गूगल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने “दुनिया की पहली AI ड्रेस” बनाकर सभी को चौंका दिया है. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह अपनी ड्रेस व उसके फीचर्स के बारे में जानकारी दे रही हैं.

दुनिया की पहली एआई ड्रेस बनाने वाली महिला सॉफ्टेवेटर इंजीनियर का नाम क्रिस्टीना अर्न्स्ट हैं. क्रिस्टीना ने अपनी ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. इस ड्रेस में फेस डिटेक्ट के लिए रोबोटिक सांप भी लगाए गए हैं जो कि आकर्षण का केंद्र लग रहे हैं. वह SheBuildsRobots.org की संस्थापक हैं. ये एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जिसका उद्देश्य लड़कियों को रोबोट बनाने के बारे में शिक्षित करना है.

ये भी पढ़ें-Snakes Ruled: जानें किस आइलैंड पर है सिर्फ सांपों का राज? सरकार ने लोगों के जाने पर लगाई रोक

जाने क्या है ड्रेस का नाम?

इस सांप वाली एआई ड्रेस का नाम “मेडुसा ड्रेस” (Medusa dress) है. ये काले रंग की है. इस ड्रेस की कमर के चारों ओर तीन गोल्डन कलर के सांप और गर्दन के चारों ओर एक बड़ा रोबोटिक सांप भी है. बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्रिस्टीना अर्न्स्ट कहते हुए सुनाई दे रहा हैं कि, “मैंने इस रोबोटिक सांप की ड्रेस को इंजीनियर किया और यह आखिरकार बनकर तैयार हो गई. मैंने एक वैकल्पिक मोड को कोड किया जो फेस डिटेक्ट करने और सांप के सिर को आपकी ओर देखने वाले व्यक्ति की ओर ले जाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करता है.” इसके अलावा वह ये भी कह रही हैं कि शायद यह दुनिया की पहली AI ड्रेस है? निगरानी की स्तर पर है, लेकिन इसे फैशन बनाएं.

स्नेक को इसलिए किया प्रोग्राम

महिला इंजीनियर ने अपनी एआई ड्रेस के बारे में भी बताया है इसी के साथ ही अपने कुछ असफल प्रोटोटाइप भी दिखाएं हैं. इसी के साथ ही बताया है कि कैसे उन्होंने आर्टिफिशियल स्नेक को फेस डिटेक्ट करने और उसका पता लगाने के लिए प्रोग्राम किया. बता दें कि इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 2.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1.4 लाख लाइक मिल चुके हैं.इसी के साथ ही लोग लगातार कॉमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि इंजीनियर ने पहले भी ड्रेस के अलग-अलग हिस्सों को बनाने की प्रक्रिया को दिखाते हुए कई Instagram रील साझा की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

35 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

45 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago