सीता नवमी 2024 उपाय.
Sita Navami 2024 Upay: आज यानी 16 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. इस तिथि को सीता जी का जन्म हुआ था. सनातन धर्म में जिस प्रकार राम नवमी का महत्व है उसी तरह सीता नवमी का भी खास महत्व है. कहते हैं कि वैशाख शुक्ल की नवमी तिथि को पुष्य नक्षत्र और मंगलवार को राजा जनक संतान की कामना से यज्ञ के लिए भूमि तैयार कर रहे थे. उस दौरान उस भूमि से एक सीता जी का प्रादुर्भाव होता है.
चूंकि हल के नोक को सीता कहा जाता है इसलिए राजा को प्राप्त हुई कन्या का नाम सीता रखा गया. सीता नवमी के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए की कामना करते हुए पूजा-अर्चना करती हैं. इसके अलावा इस दिन मनचाही शादी के लिए भी कुछ खास उपाय किए जाते हैं. इतना ही नहीं, सीता नवमी पर धन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए भी उपाय किए जाते हैं. आगे बारी-बारी से उन उपायों के बारे में जानिए.
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सीता नवमी के दिन किया गया उपाय फलदायी साबित होता है. पति की दीर्घायु के लिए माता सीता को 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. इसके बाद जानकी रामाभ्याम् नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है. जिससे महिलाएं अखंड सौभाग्यवती रहती हैं.
सीता नवमी मनोनकूल वर प्राप्ति के लिए भी खास मानी गई है. इस दिन अविवाहित कन्याओं को माता सीता के साथ-साथ प्रभु श्रीराम की पूजा करनी चाहिए. पूजन के दौरान जानकी स्तोत्र का पाठ करने से मनचाही शादी का वरदान प्राप्त होता है, ऐसी मान्यता है.
सीता नवमी, विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए भी खास है. मान्यतानुसार, सीता नवमी के दिन हल्दी की पांच गांठ को पीले कपड़े में बांधकर सीता जी को चढ़ाने से शादी में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं.
मां सीता को धन की देवी मां लक्ष्मी का भी स्वरूप माना गया है. ऐसे में सीता नवमी पर आज मां सीता को खीर का भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर कम के कम 5 कन्याओं को भी दें. कहा जाता है कि सीता नवमी पर ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं.
यह भी पढ़ें: Sita Navami 2024: सीता नवमी है आज, जानिए पूजन के लिए शुभ समय और सीता जी से जुड़े रहस्य
यह भी पढ़ें: 3 ग्रहों का खास संयोग लाएगा इन राशियों के लिए अपार खुशियां और सुख-समृद्धि, मां लक्ष्मी की बरसेगी जबरदस्त कृपा
एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…
दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…