फोटो-सोशल मीडिया
Indore Ahmedabad National Highway Road Accident Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में कार चूर-चूर हो गई है. कार की सड़क पर खड़े डंपर से टक्कर हो गई थी. इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई हैं वहीं एक अन्य घायल है. डंपर का चालक फरार हो गया है.
मौके पर एक मृतक के पास से पुलिस को पुलिस का कार्ड मिला है, जिसमें शिवपुरी में पोस्टिंग की बात सामने आई है. देर रात हुए इस भीषण हादसे में पुलिस सभी मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
ये भीषण हादसा इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुआ है. बुधवार देर रात दो वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने 8 को मृत घोषित कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है.
ये भी पढ़ें-इजरायली हमले में भारतीय अधिकारी की मौत के बाद संयुक्त राष्ट्र ने लिया कड़ा एक्शन, जांच के दिए आदेश
पुलिस के मुताबिक, कार नंबर MP 43 BD 1005 रोड पर खड़े डंपर में इतनी तेजी से घुसी कि उसके परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने ये भी बताया कि डंपर शायद रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटनास्थल पर रेती बिखरी पड़ी थी. ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.
पुलिस ने बताया कि मृतक में शामिल एक शख्स की पहचान कमलेश के रूप में हुई है, उनके पास से पुलिस का कार्ड मिला है, जिससे शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात पता चली है. हादसे में घायल वृद्ध की पहचान भोगो के रूप में हुई है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…