आस्था

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: शिव आराधना के साथ जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 November 2025: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन शिवजी का ध्यान करने से मन को शांति और ऊर्जा मिलती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों की स्थिति आपके दिन को प्रभावित करती है. आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है.

मेष

आज आप नए रिश्तों को लेकर चिंतित रह सकते हैं. संतान से जुड़ी बातों पर मन भारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी का सहयोग कम मिलेगा, लेकिन समझदारी से निर्णय लेने पर लाभ होगा. परिवार में कहासुनी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें.

लकी नंबर- 3, लकी कलर- संतरी

वृष

जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और आय के स्रोत ठीक रहेंगे. मित्रों के साथ पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है. व्यापार में निवेश से बचें. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन काम को लेकर थकान महसूस होगी.

लकी नंबर- 3, लकी कलर- भूरा

मिथुन

निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे काम आसानी से निपटेंगे. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. बड़े-बुजुर्गों से बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखें. यात्रा लाभकारी होगी. धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी.

लकी नंबर- 9, लकी कलर- आसमानी

कर्क

काम में उतार-चढ़ाव रहेगा. परिवारिक विवाद से दूर रहें और अपने प्रयास से स्थिति संभालें. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. पुरानी दस्तावेज गुम हो सकती है, सावधानी बरतें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

लकी नंबर- 8, लकी कलर- सफेद

सिंह

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी महत्वपूर्ण काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है. विचारों में बदलाव करें और अहंकार से बचें. खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों को लेकर चिंता रहेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

लकी नंबर- 5, लकी कलर- लाल

कन्या

काम में जिम्मेदारी समझें वरना परेशानी हो सकती है. व्यापार में उधारी से बचें. धन को लेकर चिंता रहेगी और उधार दिया पैसा फंस सकता है. परिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

लकी नंबर- 1, लकी कलर- नीला

तुला

रिश्तों में प्रसन्नता रहेगी. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ को लेकर चिंता हो सकती है. मन स्थिर रखें, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर- 4, लकी कलर- फिरोजा

वृश्चिक

काम को लेकर सकारात्मक सोच रखें. उन्नति होगी और व्यक्तिगत जीवन में आकर्षण बढ़ेगा. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. गलत संगत से बचें. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
लकी नंबर- 9, लकी कलर- संतरी

धनु

अच्छे विचारों से समाज में सम्मान मिलेगा. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. यात्रा लाभकारी होगी. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. आय ठीक रहेगी और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा.

लकी नंबर- 3, लकी कलर- पीला

मकर

मेहनत और संकल्प से काम में लाभ मिलेगा. नौकरी में उन्नति होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. न्यायालय से जुड़े कामों में विलंब हो सकता है. खर्च बढ़ेगा. मित्र सहयोग करेंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

लकी नंबर- 2, लकी कलर- नीला

कुंभ

कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. मन चंचल रहेगा. बुद्धि तीव्र होने से जटिल काम निपटेंगे. साझेदारी में काम न करें, रुकावट आ सकती है. परिवार में प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

लकी नंबर- 8, लकी कलर- भूरा

मीन

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. कला और संगीत के क्षेत्र में उन्नति होगी. कार्यक्षेत्र मजबूत रहेगा लेकिन जिम्मेदारी निभाना जरूरी है. छात्रों के लिए समय अनुकूल है. खर्च बढ़ सकता है. व्यापार में निवेश से बचें.

लकी नंबर- 8, लकी कलर- गुलाबी

ये भी पढ़ें-Russia–Ukraine Peace Plan: ट्रंप के 28-प्वाइंट प्लान के जवाब में यूरोप ने पेश किया वैकल्पिक प्रस्ताव

सोमवार का दिन शिवजी की आराधना के साथ आत्मचिंतन और सकारात्मकता का है. राशियों के अनुसार आज का दिन कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए अवसरों से भरा रहेगा. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर हर स्थिति को संभाला जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

27 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago