सूर्य गोचर.
Sun transit in Libra: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. इस बार शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को है. शरद पूर्णिमा के अगले दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य देव राशि कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव तुला राशि में 15 नवंबर तक मौजूद रहेंगे. इस बीच सूर्य देव 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का यह गोचर तीन राशियों को विशेष लाभ देगा. आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के अगले दिन होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए विशेष शुभ और लाभकारी माना जा रहा है.
शरद पूर्णिमा के अगले दिन होने वाला सूर्य का गोचर कन्य राशि के लिए शुभ माना जा रहा है. सूर्य के इस गोचर से इस राशि के जातक को धन लाभ होगा. इसके साथ ही करियर में नया और सकारात्मक मोड़ आएगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में नई खुशियां आएंगी. नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा सूर्य गोचर की अवधि में संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी. जीवन में किसी परेशानी का अंत हो सकता है.
सूर्य का यह राशि परिवर्तन धनु राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. सूर्य गोचर के शुभ परिणाम से आमदनी में वृद्धि होगी. इस दौरान विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. सही जगह पर निवेश करने में सफल होंगे. ससुराल पक्ष के पूर्ण सहयोग मिलेगा. साथ ही कुछ आर्थिक लाभ भी हो सकता है. सूर्य गचोर की पूरी अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी पुरानी बीमारी से हमेशा के लिए राहत मिल सकती है.
शरद पूर्णिमा के अगले दिन सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना मकर राशि के लिए भी शुभ है. सूर्य गोचर के परिणामस्वरूप कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को मनमुताबिक सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से सम्मानित हो सकते हैं. नौकरी में आंशिक आर्थिक लाभ हो सकता है. निवेश को लेकर कोई बड़ी योजना साकार होगी. धन प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद दिवाली पर शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…