चुनाव

Lok Sabha Elections-2024: “गर्मी में वोट डलवाने के लिए BJP वालों को मिलनी चाहिए सजा…” पत्नी डिंपल यादव के साथ मतदान करने पहुंचे अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Etawah Lok Sabha Elections 2024 Phase-3: आज देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी है. तो वहीं उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें से हाई-प्रोफाइल सीट मैनपुरी के लिए भी आज ही वोट डाले जा रहे हैं. यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी चुनावी मैदान में हैं.

मंगलवार को अखिलेश के साथ डिंपल भी वोट डालने के लिए पहुंचीं और भाजपा पर जमकर हमला बोला. अखिलेश ने मतदान में हेरफेर का आरोप लगाया तो वहीं डिंपल ने कहा कि कहीं न कहीं यहां पर लोकतंत्र से छेड़छाड़ की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन हम मजबूती के साथ खड़े हैं.

अखिलेश यादव ने सैफई में अभिनव विद्यालय पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये जो सरकार है वो झूठे वादे करने वाली सरकार है. किसान परेशान हैं, युवाओं के पास रोजगार नहीं है. महंगाई चरम सीमा पर है, BJP कुछ लोगों को मुनाफा दे रही है.

वह आगे बोले कि BJP के लोग चुनावी बॉन्ड से पैसा लेते हैं. निवेश नहीं आया, युवाओं का भविष्य खतरे में है. कुछ जगहों पर मतदाता परेशान किए जा रहे. इसी के साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि इस चुनाव में BJP की बहुत बुरी हार होने जा रही है.

ये भी पढ़ें- परिवार के साथ लाइन में लगकर Gautam Adani ने डाला वोट, देश के लिए कही ये बड़ी बात

जान-बूझकर डलवाते हैं गर्मी में वोट

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वालों को इस बात की सजा मिलनी चाहिए कि वे जान-बूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं. वह आगे बोले कि “हमने गर्मियों के दौरान कई बार मतदान किया है. भाजपा जान-बूझकर हमें गर्मियों के दौरान वोट करने दे रही है. यह मतदान एक महीने पहले हो सकता था. मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं. अखिलेश ने आगे कहा कि यह वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा. यह वोट हमारे जीवन को बदल देगा.

हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग एक्शन लेगा

इसी के साथ ही अखिलेश ने कहा कि “हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग से जो-जो शिकायतें की जा रही हैं, उस पर कार्रवाई होगी. अखिलेश ने कहा कि कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं. मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गाली दे रहा था. मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को हटाने की अपील करूंगा.”

इनपुट- शिवांग तिमोरी

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

5 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago