देश

Hamirpur: अनोखी शादी… दूल्हे ‘योगी’ को दुल्हन के पिता ने गिफ्ट में दिया बुलडोजर, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से बुल्डोजर का काफी क्रेज रहा है. प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से बड़े बड़े माफियाओं के घरों पर बुल्डोजर से कार्रवाई की जाती है. इसी बीच यूपी के हमीरपुर जिले की एक शादी में बुल्डोजर चर्चा विषय बन गया. क्योंकि इस शादी में बुलडोजर का दहेज के तौर पर इस्तेमाल किया गया. जी हां, चलिए अब आपको इसकी वजह भी बता देते हैं आखिर किस वजह से ये शादी प्रदेश में काफी चर्चित हो रही है.

दरअसल, इस शादी में जो शख्स दूल्हा है उसका नाम योगी है. यहां तक तो ठीक है लेकिन उस योगी नाम के दूल्हे को दहेज में बुल्डोजर दिया गया है. जिसके बाद ये चर्चा है कि शादी में ‘योगी’ नाम के दूल्हे को शादी में ‘बुल्डोजर’ मिला है.

भारतीय नौसेना में कार्यरत है दूल्हा (योगेंद्र)

दरअसल, दूल्हा हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाने के देवगांव का रहने वाला है. वो भारतीय नौसेना में कार्यरत में है और उनका नाम विकास ऊर्फ योगी है. उनके पिता का नाम स्वामीदीन चक्रवर्ती है. पिता ने अपने बेटे योगी की शादी इसी थाना इलाके के सौखर गांव निवासी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ की है. नेहा सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं.

15 दिसंबर की रात को योगेंद्र उर्फ योगी और नेहा प्रजापति से सुमेरपुर कस्बे के ‘शिव लॉन गार्डन’ गेस्ट हाउस में शादी की थी. और 16 दिसंबर को जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता परसराम प्रजापति ने दहेज में ‘बुलडोजर’ देकर सभी को चौंका दिया.

ये भी पढ़ें- Barabanki: एक ही परिवार के 11 भाई निकले अंतरराज्यीय चोर, पुलिस ने ऐसे किया गैंग का पर्दाफाश

‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम.’

वहीं इस शादी में लड़की नेहा के पिता ने इस बात का खुलासा भी किया कि उन्होंने लड़के को दहेज में बुलडोजर क्यों दिया है. दरअसल, दुल्हन के पिता फौजी है और उन्होंने इस बताया कि अपनी को बीटियां को बुल्डोजर गिफ्ट करके उन्होंने अपनी प्रदेश में अलग पहचान बनाई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बिटिया नेहा को दहेज में ‘कार’ देते तो खड़ी रहती, लेकिन ‘बुलडोजर करेगा काम और बिटिया को मिलेंगे दाम.’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

23 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

37 minutes ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

1 hour ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

1 hour ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

2 hours ago