आस्था

सूर्य देव करने जा रहे मिथुन राशि में प्रवेश, दो दिन बाद सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Surya Gochar June 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य देव हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव शनिवार, 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य देव इस स्थिति में 15 जुलाई तक रहेंगे. सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खास माना जा रहा है. सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए खास रहना वाला है, आइए जानते हैं.

वृषभ राशि

सूर्य का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए खास है. सूर्य-गोचर की अवधि में आमदनी में इजाफा होगा. इस दौरान बिजनेस में निवेश करने से खास लाभ होगा. रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर मिलेगा. जॉब की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा. सूर्य गोचर की अवधि में कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा. सूर्य देव की कृप प्राप्त होगी, जिससे अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य का यह गोचर खास लाभ देने वाला है. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. इस दौरान मेहनत का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. बिजनेस करने वालों को सूर्य गोचर की पूरी अवधि में खास आर्थिक लाभ मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा.

कन्या राशि

सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के लिए शुभ और लाभकारी है. सूर्य-गोचर की अवधि में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. करियर को लेकर यह समय शुभ रहने वाला है. नौकरी में अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति पहले और अच्छी होगी. विदेश यात्रा का योग बनेगा. घर-परिवार में मांगलिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा.

मीन राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी है. बिजनेस करने वालों को इस दौरान आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. करियर के लिहाज से सूर्य का यह राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा. सरकारी नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गजकेसरी योग चमकाकर रख देगा इन 3 राशियों की तकदीर, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago