मनोरंजन

Hamare Baarah Movie: रिलीज के एक दिन पहले ‘हमारे बारह’ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, जानें क्या वजह बताई

Hamare Baarah Movie Ban: फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया है. याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म भारत में इस्लामिक आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक है। जबकि, फिल्म निर्माता का कहना था कि ये जनसंख्या नियंत्रण को लेकर है.

इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाशकालीन पीठ ने संज्ञान लिया. सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फिल्म रिलीज करने के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट की पीठ की ओर से कहा गया कि उक्त फिल्म का टीजर बहुत आपत्तिजनक है.

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि फिल्म की रिलीज पर तब तक रोक रहेगी, जब तक कि बॉम्बे हाईकोर्ट इस मामले पर फैसला नहीं ले लेता. इस फिल्म को लेकर पहले फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मेकर्स को फिल्म का नाम तक बदलना पड़ा था. ट्रेलर रिलीज हुआ तो मामला ऐसा बिगड़ा कि रिलीज के 24 घंटे बाद ही ट्रेलर को हटाना पड़ गया. सिर्फ ‘हमारे बारह’ ही नहीं 2 और ऐसी फिल्में है, जिनको लेकर विवाद हो रहा है. एक फिल्म तो एक सुपरस्टार के बेटे की डेब्यू फिल्म है.

यह फिल्म 7 जून को होनी थी रिलीज

फिल्म हमारे बारह को 7 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन रिलीज से पहले ही हमारे बाराह पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी. लेकिन आगे चल कर अगली सुनवाई में कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने पर आदेश जारी कर दिए थे. इस फैसले के बाद मेकर्स और स्टार्स को लगा था कि अब उनकी मुसीबतें कम हो गई है. मेकर्स ने फिल्म रिलीज की डेट 14 जून रखी. 13 जून को मेकर्स हमारे बारह के मुंबई और दिल्ली में प्रेस शो होस्ट करने वाले थे.

आज मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का कहना था कि बॉम्बे हाइकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में सीबीएफसी खुद पक्षकार है और उसकी ही कमेटी फ़िल्म की स्क्रीनिंग कैसे कर सकती है? याचिकाकर्ता का यह भी कहना था कि सीबीएफसी इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक कमेटी बनाई थी. सीबीएफसी की कमेटी ने स्क्रीनिंग के बाद उस फिल्म के टीजर और उससे जुड़े कुछ हिस्सों को हटाने का सुझाव दिया था, जिसको हटा लिया गया था और उसके बाद हाइकोर्ट में इस फिल्म की रिलीज की अनुमति दी थी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

38 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

43 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

58 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

1 hour ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

1 hour ago