शनि देव, सूर्य ग्रहण और राशिचक्र.
Surya Grahan Shani Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सू्र्य ग्रहण और शनि-गोचर दोनों को महत्वपूर्ण माना गया है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शनि देव इस वक्त अपनी स्वराशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं. वैसे तो इस साल शनि का गोचर नहीं होगा, लेकिन अगले साल यानी 2025 में शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे. जिस दिन शनि का मीन राशि में प्रवेश होगा, उस दिन सूर्यग्रहण भी लगेगा. एक ही दिन शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग वर्षों बाद बनने जा रहा है. ऐसे में शनि और सूर्य के इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण कब लगेगा और शनि-गोचर से कौन सी राशियां भाग्यशाली साबित होंगी.
शनि देव अगले साल यानी 2025 में 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दिन शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में ढाई साल तक रहेंगे. वहीं, इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा. हालांकि, इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करने के बाद शनि देव 3 जून 2027 को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर मेष में गोचर करेंगे. इसके बाद शनि देव 20 अक्टूबर को इसी राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे.
सिंह राशि- 2025 में होने वाला शनि का गोचर सिंह राशि के लिए अत्यंत खास है. शनि के इस गोचर से सिंह राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप जीवन में तमाम सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी. आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. 29 मार्च 2025 के बाद मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी. बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. आमदनी बढ़ेगी.
तुला राशि- शनि का गोचर तुला राशि के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शनि देव की जबदस्त कृपा प्राप्त होगी, जिसके परिणामस्वरूप तमाम आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. मार्च 2025 में शनि-गोचर के बाद मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त होगा. बिजनेस में कई लाभकारी योग बनेंगे.
मीन राशि- साल 2025 में होने वाला शनि का गोचर मीन राशि के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. शनि-गोचर के परिणामस्वरूप सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. कई स्रोतों से धन लाभ होगा. जॉब करने वालों के लिए शनि का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है. इस अवधि में आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. धन संग्रह करने में कामयाब होंगे.
यह भी पढ़ें: सूर्य-शनि की टेढ़ी नजर से इन 5 राशियों के जीवन में मचेगी उछल-पुथल, 16 अगस्त तक रहें सावधान!
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…