Abhishek Bachchan On Divorce Post
Abhishek Bachchan: हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलग आने के बाद हर तरफ उनके तलाक की खबरें जोरों पर हैं. शादी में अभिषेक बच्चन जहां अपने पूरे परिवार के साथ आए वहीं ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर अलग से आईं. रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अलग हो रहा है. हालांकि दोनों ने इस पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है.
वहीं दूसरी तरफ अंबानी की शादी से एक वीडियो जरूर वायरल हुआ है जिसमें अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या और पत्नी ऐश्वर्या संग नजर आ रहे हैं. इन सबके बीच ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन का एक पोस्ट को लाइक करना काफी चर्चा में आ गया है.
बता दें अभिषेक बच्चन ने तलाक के पोस्ट को लाइक किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने जिस पोस्ट को लाइक किया है, उसमें तलाक की मुश्किलों और लंबी शादी के बाद हो रहे तलाक पर बात की है. जिसमें लिखा है, “जब प्यार आसान होना बंद हो जाए. जिन जोड़ों की शादी हो चुकी है वे अब अलग हो रहे हैं. किस चीज़ ने उन्हें इस फैसले को लेने के लिए मजबूर किया है और ग्रे तलाक क्यों बढ़ रहे हैं?” इस पोस्ट को ऑथर हीना खंडेलवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
पोस्ट में लिखा है, ‘तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता. कौन हमेशा के लिए सुखी रहने का सपना नहीं देखता या सड़क पार करते समय हाथ पकड़कर चलने वाले बुजुर्ग जोड़ों के उन हृदयस्पर्शी वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता? फिर भी, कभी-कभी जीवन वैसा नहीं होता, जैसा हम उम्मीद करते हैं. लेकिन जब लोग अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बड़ी और छोटी दोनों चीजों के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहने के बाद, दशकों तक एक साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं, तो वो इसका सामना कैसे करते हैं? ऐसी क्या चीज है, जो उन्हें रिश्ता तोड़ने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? यह कहानी इन्हीं सवालों पर प्रकाश डालती है.’
कई अन्य लोगों के साथ-साथ अभिषेक बच्चन ने भी इस पोस्ट को लाइक किया और सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. इसका स्क्रीनशॉट ‘रेडिट’ पर भी वायरल हो रहा है. लेकिन इसी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस बंट गए. जहां कुछ ने अंदाजा लगाया कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच वाकई कुछ ठीक नहीं है, तो वहीं कुछ ने एक्टर का पक्ष लिया और कहा कि उन्होंने ऐसे ही लाइक किया होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…