सूर्य ग्रहण और राशिचक्र (सांकेतिक तस्वीर)
Surya Grahan 2024 Unlucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का भी खास संयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार नजर आएगा. 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी खास है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का पांच राशियों पर खास असर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का किन राशियों के जीवन पर नकारात्मक असर पड़ेगा.
मेष राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है. सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से नौकरी में परेशानी आ सकती है. अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी. व्यापार में कुछ हद तक आर्थिक नुकसान होगा.
इस साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव कर्क राशि से जुड़े लोगों के जीवन पर भी पड़ेगा. ग्रहण के अशुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. बैंक-बैलेंस प्रभावित हो सकता है. फिजूलखर्ची में वृद्धि से आर्थिक हालात बिगड़ेंगे. घर-परिवार में सदस्यों के बीच आपसी विवाद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्याथा बड़ा नुकसान हो सकता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मिथुन राशि से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से करियर पर संकट आ सकता है. परिवार में पिता या बड़े भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. नौकरी में कार्यस्थल अधिकारियों की आलोजना झेलनी पड़ेगी. कार्यों में मन के अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा. व्यापार करने वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है.
आश्विन अमावस्या के दिन लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कन्या राशि से संबंधित लोगों के लिए अनुकूल नहीं है. ग्रहण से अशुभ प्रभाव से सुख और ऐश्वर्य के साधनों में कमी होगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. लव लाइफ में पार्टनर से विवाद बढ़ेगा. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में माता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा. मानसिक स्थिति में नकारात्मक परिवर्तन होगा. घरेलू मुद्दों पर बेवजह तनाव रहेगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण धनु राशि के लिए अशुभ है. ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. नकारात्मक विचार मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगा. नौकरी में परिवर्तन की स्थिति बनेगी. ऐसे में धैर्य से काम लेना होगा. आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है. स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: बनने जा रहा है सूर्य के साथ शनि-राहु का खतरनाक योग, मेष समेत ये 4 राशि वाले रहें सावधान!
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…