आस्था

सूर्य-शनि मिलकर संवारेंगे इन 3 राशि वालों के भाग्य, करियर-व्यापार में मिलेगी अपार सफलता

Surya Shani Samsaptak Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह का समय-समय पर राशि परिवर्तन होता है. कोई ग्रह 30 दिनों किसी राशि में रहता है तो कोई ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव महीने में एक बार राशि बदलता है जबकि शनि देव ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं. सूर्य देव इस वक्त कर्क राशि में मौजूद हैं और 16 अगस्त को अपनी प्रिय राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे. वहीं, शनि देव इस वक्त स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं. ऐसे में सूर्य के गोचर के साथ ही शनि-सूर्य एक दूसरे से 180 डिग्री पर स्थित रहेंगे. ऐसे में इस दोनों ग्रहों से समसप्तक योग बनेगा. यह समसप्तक योग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य-शनि के इस खास योग से किन 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू होगें.

कर्क राशि

सूर्य-शनि का समसप्तक योग कर्क राशि के लिए विशेष शुभफलदायी है. इस योग के प्रभाव से कर्क राशि से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ होगा. व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. करियर में खास तरक्की देखने को मिलेगी. प्रॉपर्टी में वृ्द्धि होगी. घर-परिवार में खुशियों का माहौल नजर आएगा. कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी. संबंधों में सुधार होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. जीवन के तमाम क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

सूर्य-शनि का यह खास योग सिंह राशि के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी-व्यापार में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. व्यापार करने वाले नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिससे जमकर धन लाभ होगा. सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पार्टनरशिप वाले कार्यों से भी धन लाभ होगा. पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा.

धनु राशि

सूर्य-शनि का समसप्तक योग धनु राशि से जुड़े लोगों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव लाएगा. सूर्य और शनि ग्रह का अनुकूल प्रभाव पड़ेगा. कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा. समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अगर, नौकरी में किसी प्रकार की समस्या है तो उससे मुक्ति मिलेगी. कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति देखने को मिलेगी. मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा. नौकरी की तलाश करने वालों को किसी बड़े संस्थान से ऑफर मिल सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

39 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago