दुनिया

Ismail Haniyeh की हत्या से भड़के ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई, इजरायल पर सीधा हमला करने का दिया आदेश

Iran: हमास चीफ स्माइल हनियेह की हत्या के बाद से ही उनके समर्थक बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं. इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनियेह की हत्या के प्रतिशोध में इजरायल पर सीधे हमला करने का आदेश दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट ने तीन ईरानी अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है.

बुधवार को खामेनेई ने ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक इमरजेंसी मीटिंग में यह आदेश दिया. रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन अधिकारियों में से दो ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सदस्य हैं. इससे पहले, खामेनेई ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में कहा कि इजरायल ने अपने लिए “कठोर सजा” के लिए जमीन तैयार कर ली है. बुधवार को इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायल पर तेहरान में एक “आतंकवादी हमले” में इस्माइल हनियेह और उसके बॉडी गार्ड की हत्या करने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें-Israel Hamas War: इजरायल ने ईरान पर की बड़ी कार्रवाई! हमले में हमास चीफ Ismail Haniyeh ढेर

इजरायल को मिलेगा करारा जवाब

इसी के साथ ही इस संदेश में हनियेह और उसके बॉडी गार्ड की “शहादत” पर संवेदना व्यक्त की गई है. साथ ही कहा कि हानिया मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान आये थे और पिछले कुछ वर्षों में वो कई बार ईरान आये हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने इजरायल के “आपराधिक कृत्य” की निंदा करते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय नियमों और कानूनों का उल्लंघन बताया और कहा कि इजरायल को ईरान से करारा जवाब मिलेगा.

ईरान के राष्ट्रपति ने भी व्यक्त की है संवेदना

बता दें कि हनियेह की हत्या के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इसे हनियेह की शहादत करार दिया है. इसी के साथ कहा है कि ईरान अपनी क्षेत्रीय अखंडता, गरिमा, सम्मान और गौरव की रक्षा करेगा और इजरायल को इस कायरतापूर्ण कदम के लिए भुगतना पड़ेगा. मालूम हो कि मंगलवार को यानी 30 जुलाई को हमास के नेता इस्माइल हनियेग ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान में थे. समारोह में भाग लेने और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई से मिलने के बाद उनकी हत्या की खबर सामने आई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

14 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

26 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

31 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

38 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago