आस्था

Trigrahi Yog: इन राशियों को मिलेगा त्रिग्रही योग के दौरान लाभ, विदेश जाने और कानूनी मामलों में सफलता के योग

Trigrahi Yog: ज्योतिष के जानकारों के अनुसार न्याय के देवता शनिदेव कल अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. जनवरी महीने की 31 तारीख को शनि कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं. अपनी इस अवस्था में शनिदेव का प्रभाव काफी तीव्र रहता है.

अस्त होने के बाद 5 मार्च को शनि कुंभ राशि में फिर से उदित होंगे. वही कुंभ राशि में फरवरी में सूर्य और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा. त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों के धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि के लिए त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही लाभदायक हो सकता है. यह योग इस राशि से नवम स्थान में बनेगा. इस भाव को भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है. योग के दौरान इस राशि वालों के भाग्य में वृद्धि हो सकती है. इस दौरान करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है. वहीं जो लोग करियर में कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए भी यह समय उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान पदोन्नति का लाभ मिल सकता है.

मेष राशि (Aries Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरूआत हो सकती है. यह योग इस राशि से 11वें भाव में बनेगा. जिसे आय और लाभ का स्थान माना गया है. इसलिए इस दौरान इस राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी के आसार हैं. वहीं व्यापारियों को इस समय भारी मुनाफा होने की संभावना है. वहीं इस समय कई माध्यम से धन की प्राप्ति होगी. साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ के आसार हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब का कोई प्रपोजल मिल सकता है.

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

त्रिग्रही योग इस राशि से छठे भाव में बनेगा. इस भाव को रोग और शत्रु का स्थान माना जाता है. इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं. कार्यक्षेत्र में इस राशि वालों के वेतन और पद में बढ़ोतरी की संभावना है. कन्या राशि वालों को पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है. इस दौरान शत्रुओं पर आप हावी नहीं हो पाएंगे.  इसके अलावा धन आगमन के कई दूसरे रास्ते भी खुल सकते हैं

Rohit Rai

Recent Posts

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों को ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

4 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

21 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

25 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

31 minutes ago