बिजनेस

भारत में बने आईफोन की देश से बाहर धड़ाधड़ हो रही बिक्री, सात महीनों में रिकॉर्ड निर्यात

चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2025) के पहले सात महीनों में एप्पल ने भारत से आईफोन निर्यात में लगभग 60,000 करोड़ रुपये का नया रिकॉर्ड बना लिया है. आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल-अक्टूबर की अवधि में, क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज ने लगभग 60,000 करोड़ रुपये (7 बिलियन डॉलर से अधिक) मूल्य के आईफोन निर्यात किए, जो चालू वित्त वर्ष में हर महीने लगभग 8,450 करोड़ रुपये (लगभग 1 बिलियन डॉलर) मूल्य के निर्यात बराबर है.

10 बिलियन डॉलर से अधिक का निर्यात

इस बार, कंपनी भारत से अपनी 14 और 15 सीरीज के दूसरे लोकप्रिय मॉडलों के अलावा हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन 16 मॉडल का निर्यात कर रही है. वित्त वर्ष 2024 में एप्पल ने 10 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के आईफोन निर्यात किए. इस वित्त वर्ष में, टेक दिग्गज ने पांच महीने पहले ही 10 बिलियन डॉलर का 70 प्रतिशत हासिल कर लिया है.

सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और पीएलआई योजनाओं के साथ कंपनी एक नया निर्यात रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. एप्पल ने पिछले वित्त वर्ष में भारत में 14 बिलियन डॉलर के आईफोन को मैन्युफैक्चर और असेंबल किया और 10 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के डिवाइस का निर्यात किया.

भारत में अब तक का सबसे बड़ा राजस्व रिकॉर्ड

भारत से आईफोन निर्यात 2022-23 में 6.27 बिलियन डॉलर से बढ़कर 2023-24 में 10 बिलियन डॉलर को पार कर गया. कुल मिलाकर, आईफोन निर्माता का भारत में परिचालन पिछले वित्त वर्ष 23.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया. जुलाई-सितंबर की अवधि में, टिम कुक के नेतृत्व वाली कंपनी ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा राजस्व रिकॉर्ड बनाया.

कुक ने कहा था कि हम भारत में जो कुछ दिख रहा है उससे उत्साहित हैं, यहां हमने अब तक का सबसे बड़ा राजस्व रिकॉर्ड बनाया है. एप्पल में यह इनोवेशन का एक असाधारण वर्ष रहा है.

यह भी पढ़ें- भारत में त्योहारी सीजन में बिक्री 12 प्रतिशत बढ़ी, छोटे शहरों में जमकर हुई खरीदारी

भारत में एप्पल के दो रिटेल स्टोर्स नई दिल्ली साकेत और मुंबई बीकेसी मौजूद हैं. इस बीच एप्पल के सीईओ नए स्टोर खोलने की घोषणा कर चुके हैं. आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने 2024 की तीसरी तिमाही में 4 मिलियन यूनिट के साथ भारत में अपनी अब तक की सबसे बड़ी तिमाही शिपमेंट पोस्ट की.एप्पल ऑनलाइन चैनल में दूसरे सबसे बड़े प्लेयर के रूप में भी उभरा, जिसमें आईफोन 15 और आईफोन 13 सबसे ज्यादा शिप किए गए डिवाइस थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago