देश

अब दुनिया भारत को सुनने लगी है, लेकिन विदेश जाकर बुराई करना राहुल की आदत: एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नसीहत दी है. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों को गिनाते हुए जयशंकर ने आज राहुल गांधी को नसीहत दी. जयशंकर ने कहा कि देश की राजनीति को बाहर ले जाना गलत है. इससे कोई मदद भी नहीं मिलने वाली. उन्होंने कहा कि दुनिया देखती है कि भारत में चुनाव किस तरह होते हैं. जयशंकर ने कहा कि देश की बातें बाहर ले जाकर समर्थन जुटाया जाता है और फिर इसे भारत में प्रचारित किया जाता है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बातें

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, उनकी (राहुल गांधी) आदत है कि जब वो बाहर जाते हैं तो वे देश की आलोचना करते हैं, हमारी राजनीति के बारे में टिप्पणी करते हैं. दुनिया देख रही है कि इस देश में चुनाव होते हैं और चुनाव में कभी एक पार्टी जीतती है, कभी दूसरी पार्टी. अगर देश में लोकतंत्र नहीं है तो ऐसा परिवर्तन तो नहीं आना चाहिए. हमें पता है कि 2024 के चुनाव का नतीजा तो वही होगा

विदेशों में भारत का बढ़ा रहे हैं मान

विदेश मंत्री  ने कहा कि बीते सालों में भारत की विदेश नीति की वजह से देश का मान बढ़ा है. उन्होंने कहा, आज लोग भारत को सुनना चाहते हैं और उनको लगता है कि भारत के साथ काम करने से उनका प्रभाव भी तेज होगा. आज हम जो प्रभाव डाल रहे हैं, उससे हमारी परंपरा का उत्सव मनाया जा रहा है. हम बाहर जाते हैं और भारत की ओर से लोगों से मिलते हैं. हम समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों से मिलते हैं. भारत को एक विकास के भागीदार के रूप में देखता है.

Amzad khan

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

5 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

10 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

25 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago