Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

JK News: जम्मू-कश्मीर में बना तिरुपति बालाजी जी का भव्य मंदिर, आज से होंगे दर्शन

JK News: जम्मू-कश्मीर के मजीन में सुंदर शिवालिक जंगलों के बीच तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बनाया गया है. मंदिर के कपाट गुरुवार यानी आज से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

JK News: बालाजी मंदिर

JK News: बालाजी मंदिर

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

JK News: जम्मू-कश्मीर के मजीन में सुंदर शिवालिक जंगलों के बीच तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बनाया गया है. मंदिर के कपाट गुरुवार यानी आज से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे. 62 एकड़ जमीन पर बना यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है. प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इससे केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. वहीं, मंदिर के उद्घाटन के शुभ अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह भी वर्चुअल रुप से शामिल होंगे.

30 करोड़ की लागत से बनाया गया है मंदिर

बता दें कि करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के बाहर बना छठा बालाजी मंदिर है. अन्य पांच बालाजी मंदिर हैदराबाद, चेन्नई, कन्याकुमारी, दिल्ली और भुवनेश्वर में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने बनाए हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा गुरुवार को मजीन में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का उद्घाटन करेंगे. टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने पहले कहा था, “मंदिर का उद्घाटन 8 जून को होगा और इसे भक्तों के लिए मुफ्त में खोला जाएगा.”

यह भी पढ़ें: Dhan Prapti Ke Upay: रोज सुबह कीजिये ये काम, चारों तरफ से खिंचकर आएगा पैसा!

3 जून से ही मंदिर में हो रहा है अनुष्ठान

रेड्डी ने यह भी कहा कि मंदिर जम्मू और कटरा के बीच के मार्ग पर पड़ता है, जहां माता वैष्णो देवी मंदिर स्थित है. उन्होंने यह भी बताया कि तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर खोलने से पहले 3 जून से मंदिर में आवश्यक अनुष्ठान शुरू हो गए थे. जम्मू में मंदिर का निरीक्षण करने वाले रेड्डी ने कहा, “तिरुमाला में जो भी व्यवस्था और प्रथा अपनाई जा रही है, उसका पालन यहां भी किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital