देश

Telangana: राहुल गांधी की रैली में लोगों को शामिल होने से रोक रही पुलिस और सरकार, तेलंगाना कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

Rahul Gandhi: तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है. हालांकि इसी बीच कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने पुलिस और राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी की तरफ से कहा कि सरकार और पुलिस राहुल गांधी की खम्मम में रैली में शामिल होने जा रहे लोगों के लिए बाधा उत्पन्न कर रही है.

पार्टी ने दावा किया कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने इन दावों से इनकार किया है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष और सांसद ए रेवंत रेड्डी ने इस मुद्दे पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार से बात की है.

‘BRS राहुल गांधी की रैली को लेकर परेशान है’

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी ने पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ बीआरएस इस रैली को लेकर परेशान है. कांग्रेस विधायक डी श्रीधर बाबू ने आरोप लगाया कि स्थानीय बीआरएस नेतृत्व रैली को असफल करने की कोशिश के तहत अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रहा है. वहीं, खम्मम के पुलिस आयुक्त विष्णु एस. वारियर ने दावा किया कि खम्मम में कांग्रेस पार्टी की जनसभा के लिए लोगों को ले जा रहे वाहनों को रोककर पुलिस द्वारा बाधा उत्पन्न किये जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

यह भी पढ़ें- अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में यूपी सरकार ने SC में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जानिए कहां अटका है मामला

पुलिस ने कांग्रेस के दावे को नकारा

एक प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि जिले में यातायात परिवर्तन के अलावा कहीं पर कोई जांच चौकी नहीं लगाई गई है. अधिकारी ने आगे कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के जरिये झूठे आरोप नहीं लगाए जाने चाहिए, अगर इस तरह का झूठा अभियान चलाया जा रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी. उल्लेखनीय है कि साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगूल फूंकने के वास्ते हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर खम्मम में कांग्रेस की जनसभा हो रही है. यह रैली कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क की ‘पदयात्रा’ के समापन पर हो रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

6 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

7 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

24 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

34 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

45 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

55 minutes ago